Greek yogurt ग्रीक योगर्ट को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ

Greek yogurt

Greek yogurt ग्रीक योगर्ट को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ

Greek yogurt आजकल मार्केट में कई फ्लेवर्स में योगर्ट मौजूद हैं, लेकिन फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए ग्रीक योगर्ट लोकप्रिय विकल्प है। इसका कारण है कि इसमें लगभग 11 ग्राम प्रोटीन होता है, जो आपकी दैनिक प्रोटीन आवश्यकता के 22 प्रतिशत के बराबर होता है। इसके अलावा, यह कम सोडियम, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं कि ग्रीक योगर्ट को डाइट में शामिल करने से क्या-क्या स्वास्थ्य संबंधित लाभ मिल सकते हैं।

पाचन के लिए है लाभदायक

Greek yogurt ग्रीक योगर्ट प्रोबायोटिक्स की अधिक मात्रा मौजूद होती है, जो इसे पाचन के लिए आदर्श बनाती है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रोबायोटिक्स कब्ज से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं, इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन को शांत रखने में भी सहायक है। ग्रीक योगर्ट का सेवन एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्रो इसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज (त्रश्वक्रष्ठ) से बचाने और कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिम कम करने में भी मदद कर सकता है।

हड्डियों को मजबूती देने में सहायक

Greek yogurt  ग्रीक योगर्ट को डाइट में शामिल करने से हड्डियों को भी फायदा होता है। एक अध्ययन में पाया गया कि जिन महिलाओं ने ग्रीक योगर्ट का सेवन किया, उनमें कूल्हे की हड्डी का घनत्व बढ़ा और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम हुआ। दरअसल, ग्रीक योगर्ट हड्डियों को मजबूती देने वाले पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें कैल्शियम की मात्रा सबसे ज्यादा होती है।

अवसाद से मिल सकता है छुटकारा

अध्ययनों से पता चलता है कि ग्रीक योगर्ट में मौजूद प्रोबायोटिक्स अवसाद से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। बता दें कि आंत में लैक्टोबैसिलस (प्रोबायोटिक बैक्टीरिया) की मात्रा कियूरेनिन में रक्त स्तर को प्रभावित करती है, जो एक मेटाबोलाइट है और अवसाद का कारण बनता है। ऐसे में ग्रीक योगर्ट का सेवन मेटाबोलाइट के प्रभाव को कम करके अवसाद से छुटकारा दिला सकता है।

हृदय को स्वस्थ रखने में है सहायक

Greek yogurt  ग्रीक योगर्ट हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स या बायोफ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह कार्य करके खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो दिल के दौरे और अन्य हृदय रोग का खतरा दूर करने में सहायक हो सकते हैं।

ब्लड शुगर के स्तर को कर सकता है नियंत्रित

Greek yogurt ग्रीक योगर्ट कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो इसे मधुमेह वाले लोगों के लिए फायेदमंद बनाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह पेक्टिन नामक खास तत्व से भरपूर होता है, जो फाइबर की तरह कार्य करके आपकी कैलोरी खपत को बढ़ाए बिना आपके पेट को भरा हुआ रखने में मदद करता है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU