General Secretary Kedar Kashyap : भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप का नारायणपुर आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

General Secretary Kedar Kashyap : भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप का नारायणपुर आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य जनसेवा -केदार कश्यप

भुपेश सरकार से प्रदेश का हर वर्ग हैरान-परेशान -केदार कश्यप

General Secretary Kedar Kashyap : नारायणपुर-भारतीय जनता पार्टी छतीसगढ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप का नारायणपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।अब तक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व संभाल रहे केदार कश्यप को भाजपा प्रदेश महामंत्री बनाये

General Secretary Kedar Kashyap :जाने से कार्यकर्ताओं मे उत्साह देखने को मिला।विगत दिनो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा करते हुये केदार कश्यप को बड़ी जिम्मेदारी देते हुये प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौपा। आज नारायणपुर पहुचने पर

सर्वप्रथम केदार कश्यप ने एड़का चौक स्थित शिव मंदीर मे भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख शन्ति व खुशहाली की कामना की।ततपश्चात सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनके स्वागत मे जिला भाजपा कार्यालय तक

मोटरसाइकिल रैली निकाल जिंदाबाद के नारे के साथ आतिशबाज़ी कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय के सभागार मे पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान केदार कश्यप ने कहा की आप सभी

Also read  :Heart Attack : युवा हो रहे हैं हार्ट अटैक के शिकार, ये है मुख्य कारण

से जो स्नेह मिला है वह उसे हमेशा याद रखेगे कार्यकर्ताओं से मिलने वाले बेहतर सहयोग का परिणाम है की पार्टी ने मुझे प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौपी है कहा की आगामी होने वाले 2023 के चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी हम सभी की है

।आप सभी प्रदेश की लबरी भुपेश सरकार की कथनी व करनी से भली-भाँति परिचित है कांग्रेस सरकार से प्रदेश का हर वर्ग हैरान-परेशान है विकास के सारे कार्य ठप्प पड़े हुये है हर तरफ अराजकता व भय का माहौल व्यापत है आगे उन्होने

Also read  :https://jandhara24.com/news/114901/sukesh-chandrashekhar-case-delhi-police-summons-jacqueline-fernandez/

कहा की सीएम और स्वास्थ मंत्री के बीच कुर्सी के खीचातान से प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएँ भी चरमरा गयी है जिससे आमजन मानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और भुपेश सरकार के कानो मे जूं तक नही रेंग रहा है।

आगे केदार ने कहा हम सभी कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा,पूर्व की भाजपा सरकार की 15 सालो की उपलब्धियो व वर्तमान मे केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो का प्रचार-प्रसार करते हुये प्रदेश की लबरी

भुपेश सरकार की नाकामियो व विफलताओं को ग्रामीणों के बीच जाकर प्रचारित करे व पार्टी को पोलिंग बूथ पर मजबूत बनाने के दिशा मे काम करे लोगो से बेहतर समन्वय बना कर उनके समस्याओं का समाधान करना ही पार्टी का लक्ष्य है।

इसके आप सभी अपनी गतिविधियों मे तेजी लाये।वही उन्होने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य जन सेवा है।इसके साथ ही कश्यप ने आगामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक होने वाले सेवा पखवाडा

कार्यक्रम व अन्य संगठनात्मक विषयो को लेकर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी भरत मटियारा,विधान सभा प्रभारी मनोज जैन,भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन,भाजपा नेता गौतम गोलछा,रुपसाय

सलाम,जागेश्वर ठाकुर,समधू राम नेताम सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।वही सभा का सफल संचालन जिला भाजपा महामंत्री संजय नंदी व आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU