Gauthan day गौठान दिवस के रूप में मनाया गया गोवर्धन पूजा

Gauthan day

Gauthan day गौठान दिवस के रूप में मनाया गया गोवर्धन पूजा

Gauthan day चारामा ! विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायतों के गौठानों में गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाया। गौठान में परंपरागत रूप से विधि विधान से पूजा अर्चना कर गोधन को खिचड़ी खिलाकर जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की गयी।

Gauthan day इसके साथ ही गौठानों को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीण एवं चरवाहों, गौठान प्रबंधक शामिल हुए। इस संगोष्ठी में पशु स्वास्थ्य रक्षा, हरा चारा उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट उत्पादन के संबंध जैसे अन्य विषयों पर चर्चा की गई। गौठान दिवस के अवसर पर उपस्थित दीदियों ने कहा कि गौठानों में विभिन्न योजना के संचालित होने से स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं, गोधन से अलग- अलग उत्पाद निर्मित किए जा रहे हैं, उत्तम क्वालिटी की वर्मी कंपोस्ट मिल रही है।

Gauthan day ग्रामीण जैविक कृषि की ओर अग्रसर हो रहे है। गौठानों में अन्य गतिविधियों के माध्यम से लघु उद्योगों की स्थापना की जा रही है। महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र अब निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

Gauthan day पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से मनाये जाने वाले त्यौहार गोवर्धन पूजा को गौठानों में गौठान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। जिसके परिपालन में इस वर्ष भी दीपावली के पश्चात गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU