-
First Monday Of Sawan 2 महिलाओं के लिए मौत बनकर आया सावन का पहला सोमवार
-
बिहार के सिवान जिले स्थित बाबा महेंद्र नाथ शिव मंदिर में भगदड़ मचने से 2 महिलाओं की मौत हो गई
First Monday Of Sawan सिवान/बिहार के सिवान जिले स्थित बाबा महेंद्र नाथ शिव मंदिर में भगदड़ मचने से 2 महिलाओं की मौत हो गई।
First Monday Of Sawan आज सावन का पहला सोमवार है और इसी सोमवार को देखते हुए भारी भीड़ शिव मंदिरों में पहुंची। वहीं इसी बीच बाबा महेंद्र नाथ शिव मंदिर में हुए हादसे में कई श्रद्धालु घायल भी हुए हैं।

फिलहाल उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस घटना के बाद मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
आप सभी को बता दें कि यह घटना सिसवन प्रखंड के बाबा महेंद्रनाथ धाम प्रसिद्ध मंदिर में जलाभिषेक के दौरान हुई।
जी दरअसल, मंदिर में कोरोना काल के बाद पहली बार सावन के सोमवार पर अल सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी

। इन सभी के बीच, शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी और फिर भगदड़ मच गई।
First Monday Of Sawan इस मामले में यह बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की इसी भागदौड़ में कुछ महिलाएं जमीन पर गिर पड़ीं और उठ नहीं पाईं और इसके चलते दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य बुरी तरह घायल हो गईं।
उन दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। First Monday Of Sawan
आपको बता दें कि कोरोना काल में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खुला नहीं था और करीब दो साल बाद अब सावन के पहले सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हादसा हो गया।
Also read : President Voting Today 2022 : द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, देश का अगला राष्ट्रपति कौन? मतदान आज
First Monday Of Sawan वहीं अब इसको लेकर लोगों ने प्रशासन पर बदइंतजामी के आरोप लगाए हैं।

मृतकों के नाम:- 1- लीलावती देवी उम्र- 42 साल, हुसैनगंज प्रखंड के प्रतापपुर गांव की रहने वाली, पति- मोताब चौधरी 2- सुहागमति देवी उम्र- 40 साल, जीरावी प्रखंड के पथार गांव की रहने वाली, पति- दिलीप बैठा
First Monday Of Sawan घायल महिलाएं:- 1- शिवकुमारी देवी पति- जनकदेव भगत, हुसैनगंज प्रखंड के सहदुल्लेपुर गांव की रहने वाली 2- अंजुरिया देवी पति- दीनानाथ यादव, हुसैनगंज प्रखंड के प्रतापपुर गांव की रहने वाली