Inspiration सिंगल फीमेल रॉक स्टार हैं अक्षरा सिंह से लोगों लेनी चाहिये को प्रेरणा : रजनीश मिश्रा

Inspiration

Inspiration हमारी फ़िल्म ‘डार्लिंग’ की कहानी उनसे ही प्रेरित….

Inspiration मुंबई . भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने निर्देशक-संगीतकार रजनीश मिश्रा का कहना है कि अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एकमात्र सिंगल फीमेल रॉक स्टार हैं, जिनसे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।


Inspiration रजनीश मिश्रा, बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म डार्लिंग निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा की मुख्य भूमिका है।

Inspiration इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों अयोध्या में चल रही है। रजनीश मिश्रा ने कहा कि अक्षरा के पास अपनी सुरीली आवाज है।

ये दुनिया जानती है। उनके खुद के हिट एलबम्स हैं। गाने गाती है। स्टेज परफॉर्म करती हैं। हमारी फ़िल्म ‘डार्लिंग’ की कहानी उनसे ही प्रेरित है।

 रजनीश मिश्रा ने बताया कि अक्षरा व्यवहार कुशल तो हैं, काम के प्रति समर्पित और समय की पाबंद भी हैं।

डार्लिंग हम दोनों की पहली फ़िल्म है और इसमें वे इतनी सहज नज़र आईं कि लगा मानो हम पहले कई फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं।

अक्षरा सिंह म्यूजिक की भी अच्छी खासी समझ रखती हैं। ये बात मैं पहले से जानता हूँ। वह मेरी पुरानी दोस्त रही हैं और एक म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में मुझे एप्रिशिएट भी करती रहीं हैं। जब मैं फ़िल्म मेहंदी लगा के रखना कर रहा था!

उस फिल्म की सिटिंग में अक्षरा भी थीं। तब उस फिल्म के कुछ गाने ‘बलमुआ हो तोहरे से प्यार हो गइल’ एवं अन्य दूसरे गाने लोगों को पसंद नहीं आये थे।

यहां तक कि फ़िल्म के हीरो खेसारीलाल यादव को भी पसंद नहीं आये थे, लेकिन तब भी अक्षरा को इन गानों पर भरोसा था।

उन्होंने मुझसे कहा कि सर ये गाने बहुत अच्छे हैं। ये हंड्रेड परसेंट हिट होंगे। और जब फ़िल्म रिलीज हुई, तो इतिहास बन गया।

also read : 13 July, Raipur: Minister Bhendia ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं: त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

फ़िल्म के सभी गाने चार्टबस्टर हुए। ये अक्षरा के म्यूजिक की समझ थी।इसलिए हमने अपनी फ़िल्म डार्लिंग के लिए अक्षरा को चुना, जिनके साथ मैं पहले भी काम करना चाहता था।

also read : https://jandhara24.com/news/106250/rtos-action-on-shriram-transport-company-license-suspended-for-selling-tax-due-vehicles/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU