Hareli : धरनास्थल पर ही मनाया गया हरेली त्यौहार

Hareli :

Hareli : फेडरेशन ने धरनास्थल में मनाया त्यौहार, हरे परिधान में पहुंचीं महिलाएं

Hareli : महासमुंद। राज्य शासन से महंगाई भत्ते की एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रांतीय आह्वान पर पांच दिवसीय कलमबंद हड़ताल कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों ने आज धरनास्थल पर ही हरेली त्यौहार मनाया। आंदोलन स्थल में कर्मियों ने कृषि उपकरण और गेड़ी की पूजा कर आंदोलन की शुरुआत की।

 

Hareli : पांच दिवसीय कलमबंद हड़ताल

also read : Breaking – New Education Policy : युवाओं को निर्णय लेने में अधिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करती है नयी शिक्षा नीति

आंदोलन को नया स्वरुप देते हुए आज मंच पर महिला अधिकारी-कर्मचारियों को आसीन कर दिया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज आंदोलन के लिए महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहनकर आंदोलन में शामिल हुईं और सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

आंदोलन को संबोधित करते हुए महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कीं। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने अपने कर्मियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि कर दी है। पर राज्य सरकार द्वारा घोषणा के बाद अब तक वृद्धि नहीं की गई है जबकि सरकार इसे स्वीकृत कर चुकी है। पर इसका लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

आंदोलन को एस चंद्रसेन, सरिता तिवारी, आरती बरमाल, प्रभा जैन आदि समेत पुरुष वर्ग से अन्य ने संबोधित किया। बता दें कि एक सूत्रीय मांग को लेकर बीते 25 जुलाई से फेडरेशन के बैनर तले अधिकारी-कर्मचारी आंदोलनरत हैं। मांगें पूरी न होने पर फेडरेशन ने आगामी दिनों अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने का ऐलान किया।

दफ्तर और स्कूलों में ताला

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

फेडरेशन के बैनर तले विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठन पांच दिवसीय आंदोलन में शामिल हंै। जिसके चलते जिलेभर के तमाम सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में ताला लगा हुआ है।

आंदोलन की वजह से जहां स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है वहीं लोगों का सरकारी दफ्तरों से जुड़े कई शासकीय कार्य भी नहीं हो पा रहे हंै। अधिकांश लोग आंदोलन समाप्त होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU