Farrukhabad UP News : कोरोना काल में हुई थी पति की मौत, अब पत्नी ने कब्र खुदवाकर निकलवाए अवशेष….जानिए क्या है मामला

Farrukhabad UP News : कोरोना काल में हुई थी पति की मौत, अब पत्नी ने कब्र खुदवाकर निकलवाए अवशेष....जानिए क्या है मामला

Farrukhabad UP News : कोरोना काल में हुई थी पति की मौत, अब पत्नी ने कब्र खुदवाकर निकलवाए अवशेष….जानिए क्या है मामला

Farrukhabad UP News :फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद से एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति के अवशेषों को साथ ले जाने के लिए कब्र खुदवाई। कहा जा रहा है कि केरल के रहने वाले ई. जे पाल की कोरोना काल में मौत हो गई थी।

Farrukhabad UP News : कोरोना काल में हुई थी पति की मौत, अब पत्नी ने कब्र खुदवाकर निकलवाए अवशेष....जानिए क्या है मामला
Farrukhabad UP News : कोरोना काल में हुई थी पति की मौत, अब पत्नी ने कब्र खुदवाकर निकलवाए अवशेष….जानिए क्या है मामला

https://jandhara24.com/news/160375/post-office-recruitment-2023-direct-recruitment-in-post-office-without-exam-see-full-details/

Farrukhabad UP News :लॉकडाउन के चलते उनकी पत्नी अपने पति के शव को अपने गृह नगर नहीं ले जा सकती थीं। पति की मौत के पश्चात् जॉली पाल फर्रुखाबाद से वापस केरल चली गईं। लेकिन, पत्नी का अपने पति के प्रति प्रेम कम नहीं हुआ। जॉली पाल ने पति के अवशेषों को केरल ले जाकर दफनाने के लिए जिला प्रशासन से इजाजत मांगी।

जिला प्रशासन ने उनके प्रार्थना पत्र को कबूल कर कब्र को खुदवाने की इजाजत दे दी। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जे पाल की कब्र को खोदकर शव के अवशेषों को निकाला गया। अब जॉली पाल अपने पति के अवशेषों को केरल ले जाकर दफनाएंगी।

जॉली पाल ने बताया कि उनके पति जे पाल शहर के सेंट एंथनी स्कूल में अध्यापक थे। जिनकी मौत 2 वर्ष पूर्व कोरोना काल में हुई थी। लॉकडाउन के चलते वह अपने पति के शव को केरल नहीं ले जा सकीं थी।

Jheeram Tribute Day : कमिश्नर और कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अब अपने पति के शव के अवशेषों को यहां ले जाने की इजाजत मांगी थी, जिसे प्रशासन ने मंजूर कर लिया। उन्हें बेहद खुशी हैं कि वह अपने पति के अवशेषों को अपने गृहनगर में दफनाएंगी।

Farrukhabad UP News : कोरोना काल में हुई थी पति की मौत, अब पत्नी ने कब्र खुदवाकर निकलवाए अवशेष....जानिए क्या है मामला
Farrukhabad UP News : कोरोना काल में हुई थी पति की मौत, अब पत्नी ने कब्र खुदवाकर निकलवाए अवशेष….जानिए क्या है मामला

वही इस मामले में उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार ने कहा कि जॉली पॉल ने कलेक्टर को एक प्रार्थना पत्र दिया था कि उनके पति ई जे पॉल की मौत दो साल पूर्व कोरोना काल में हुई थी। उस वक़्त वह पति के शव को अपने गृह क्षेत्र केरला नहीं ले जा सकी थीं।

पति का शव फतेहगढ़ कब्रिस्तान में दफन किया गया था। लेकिन, धार्मिक आस्था के चलते वह अपने पति के अवशेषों को गृह क्षेत्र केरल ले जाना चाहती थीं। प्रार्थना पत्र पर कलेक्टर ने कब्र को खुदवाने का आदेश पारित किया। अवशेषों को कब्र से निकलवा कर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU