Eye makeup घर पर मस्कारा बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
Eye makeup घर पर मस्कारा बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके मस्कारा आंखों के मेकअप के लिए काम आने वाले सौंदर्य उत्पादों में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इससे पलकों को घना और लंबा दिखाने में बड़ी मदद मिलती है। वैसे तो आजकल बाजार में कई तरह के मस्कारे मौजूद हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर पलकों और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल्स से बने होते हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको घर पर विभिन्न तरह के मस्कारे बनाने के आसान तरीके बताते हैं।
क्लियर मस्कारा बनाने का तरीका
Eye makeup क्लियर मस्कारा नो मेकअप लुक के लिए एकदम सटीक उत्पाद है। यह मस्कारा लंबे समय तक चलता है और पलकों टूटने से भी रोकता है। इसे बनाने के लिए कंटेनर में एक बड़ी चम्मच बादाम तेल, नारियल तेल और एक तिहाई चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इसमें एक तिहाई चम्मच पिघली हुई बीजवैक्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब आपका क्लियर मस्कारा इस्तेमाल के लिए तैयार है।
वॉटरप्रूफ मस्कारा कैसे बनाएं?
Eye makeup सबसे पहले धीमी आंच पर दो चम्मच नारियल तेल पिघलाएं और फिर इसमें चार चम्मच एलोवेरा जेल के साथ कद्दूकस की हुई बीजवैक्स भी मिलाएं। इसके बाद मिश्रण में थोड़ा एक्टिवेटेड चारकोल (ब्लैक मस्कारा के लिए) या कोको पाउडर (ब्राउन मस्कारा) मिलाकर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अंत में इस मस्कारे को एक कंटेनर में स्टोर करें और जरूरत के समय इस्तेमाल करें।
विटामिन- ई वाला मस्कारा
Eye makeup सबसे पहले धीमी आंच पर एक सॉस पैन में दो बड़ी चम्मच एलोवेरा जेल को थोड़े डिस्टिल्ड वॉटर और विटामिन-श्व तेल की दो-तीन बूंदें डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को ठंडा करके स्टेरेलाइज्ड कंटेनर या मस्कारा ट्यूब में डालें और इस्तेमाल करें। अगर आप नीले, बैंगनी या भूरे रंग का मस्कारा चाहते हैं तो आप इस मिश्रण में अपनी पसंद का कलर पिगमेंट भी मिला सकते हैं।
नारियल तेल का मस्कारा
सबसे पहले डबल बॉयलर तकीनक से एक बड़ी चम्मच नारियल तेल और एक छोटी चम्मच बीजवैक्स डालकर अच्छे से मिलाएं। जब यह मिश्रण पिघल जाए तो इसमें एक कैप्सूल एक्टिवेटेड चारकोल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें और मस्कारा को एक साफ कंटेनर में स्टोर करें। ध्यान रखें कि यह मस्कारा हल्का होता है, इसलिए इसकी दो-तीन लेयर लगाएं।