Excercise : वजन घटाने के लिए इस एक्सरसाइज को रूटीन में करें शामिल

Excercise :

Excercise : वजन घटाने के लिए इस एक्सरसाइज को रूटीन में करें शामिल

Excercise : वैसे तो वर्कआउट रूटीन में शामिल करने के लिए कई एक्सरसाइज हैं, जो शरीर को फिट एंड फाइन रखने में मदद कर सकती हैं। एरोबिक्स सभी एक्सरसाइज में से अधिक ट्रेंडिंग है।

हालांकि, मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के अभ्यास को सबसे ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि यह दिमाग को शांत रखकर उसे कई विकारों से सुरक्षित रखने में सक्षम है। हालांकि, अगर आप इन दोनों के चयन के बीच उलझे हुए हैं तो आइए इसे सुलझाते हैं।

Excercise : एरोबिक्स क्या है?

एरोबिक्स एक्सरसाइज को कार्डियोवैस्कुलर वर्कआउट के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मददगार है और सभी मांसपेशियों तक बेहतर तरीके ऑक्सीजन की पूर्ति करने में भी मदद कर सकती है। इसके अतिरिक्त, एरोबिक अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाती है। यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करती है और बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में भी सहयोग प्रदान करती है।

Excercise : योग से क्या समझते हैं आप?

योग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो मन, शरीर और आत्मा को मजबूती प्रदान करती है। योग विभिन्न प्रकार के होते हैं जैसे आसन (शारीरिक मुद्रा), प्राणायाम (श्वास व्यायाम) और मेडिटेशन (ध्यान)। योग के अभ्यास की मदद से आपको सिर्फ शारीरिक लाभ ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े फायदे भी मिल सकते हैं। बस इस एक्सरसाइज का अभ्यास करते समय सांस पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

वजन घटाने के लिए इस एक्सरसाइज को रूटीन में करें शामिल

एरोबिक्स में हाई कैलोरी बर्निंग एक्सरसाइज शामिल है, जबकि योग कोर मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाने में सहायक है और मांसपेशियों के लचीलेपन में भी सुधार करता है।

योग का आत्मा पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है और आध्यात्मिक विकास होता है। योग के कुछ रूप हैं, जैसे हॉट योग, जो वजन कम करने के लिए ही डिजाइन किया गया है। हालांकि, अगर वजन घटाना आपका प्राथमिक लक्ष्य है तो एरोबिक्स बेहतर विकल्प होगा।

समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है यह एक्सरसाइज

एरोबिक और योग दोनों समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं। ये दोनों ही मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करते हैं और शारीरिक मुद्रा में सुधार करते हैं।

हालांकि, एरोबिक शरीर को वह शक्ति और लचीलापन प्रदान नहीं कर सकता, जो योग का नियमित अभ्यास करके मिल सकता है। योग न केवल किसी की शारीरिक स्थिति में सुधार करता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ देने में सक्षम है।

दोनों एक्सरसाइज से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स

also read : Aloevera : एलोवेरा लगाने के बाद फेसवॉश करें या नहीं, आइये जानते हैं

आप चाहें अपनी रूटीन में योगाभ्यास शामिल करें या एक्सरसाइज, संतुलित आहार का सेवन करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। वजन घटाने और शारीरिक शक्ति के लिए 70 प्रतिशत स्वास्थ्यवर्धक आहार और 30 प्रतिशत एक्सरसाइज पर ध्यान देना जरूरी है, जिससे आपके शरीर को अंदर से साफ रखना आसान हो जाता है।

अगर आप एक्सरसाइज कर रहे हैं और बहुत अधिक या बहुत कम खा रहे हैं तो आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU