Establishment of Congress : कांग्रेस की स्थापना को 137 साल साल पूरे

Establishment of Congress :

Establishment of Congress : कांग्रेस की स्थापना को 137 साल साल पूरे

Establishment of Congress बिलासपुर। देश में कांग्रेस की स्थापना को 137 साल पूरे हो चुके हैं 28 दिसंबर 1885 से शुरू हुआ कांग्रेस का सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है देश में सबसे लंबे समय तक कांग्रेस का शासन काल रहा वहीं कांग्रेसी आज कांग्रेस स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।

Establishment of Congress छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भी सुबह कांग्रेस भवन पहुंचकर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने ध्वजारोहण किया इसके बाद गीत गाकर सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक शैलेश पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बरसों से कांग्रेस की विचारधारा भारत को जोड़ने वाली रही है महात्मा गांधी से लेकर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू तक देश की बुनियाद लिखने वाले कांग्रेस के सदस्य रहे हैं।

Establishment of Congress आजादी की लड़ाई से लेकर देश में विकास की धारा बहाने तक कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वही अब भारत में नफरत संप्रदायिकता को खत्म करने के लिए कांग्रेस के झंडे तले राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं जिससे उन्हें अपार जन समर्थन भी हासिल हो रहा है।

मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी में आज भी खुलकर अपनी बात रखने की आजादी कांग्रेस पार्टी में है।देश हित के लिए काम करने वाला एक एक कांग्रेसी अपने गौरवशाली इतिहास को देख कर गौरवान्वित होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU