Dharamjaygarh News : द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर झूम रहा पूरा छत्तीसगढ़

Dharamjaygarh News :

अनिता गर्ग

Dharamjaygarh News : विष्णुदेव साय ने निकाली रैली और जश्न मनाते हुए बंटवाये लड्डू

Dharamjaygarh News : धरमजयगढ़ /भारत की पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर पूरा छत्तीसगढ़ झूम रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जनजातीय समाज की रैली निकाली और जश्न मनाते हुए लड्डू बंटवाये।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राष्ट्रपति बनने जा रही द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने जनजातीय समाज जश्न मना रहा है।

आदिवासी महिलाएं अपने बच्चों को पीठ पर बांधकर रैली में शामिल हो रही हैं। भाजपा के नेता-कार्यकर्ता एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर भाजपा की रणनीति सफल होने पर बधाई दे रहे हैं।

Kondagaon Latest News : पीएम किसान पोर्टल में 31 जुलाई तक होगी ई-केवायसी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस विधायकों को भी यह कहते हुए बधाई दी है कि भाजपा की अपील पर कांग्रेस के विधायकों ने अंतरात्मा की आवाज से द्रोपदी मुर्मू को वोट दिया होगा।

साय,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

खास बात यह है कि जशपुर जिले से जनजातीय परम्परा के साथ द्रोपदी मुर्मू का सम्मान करने चाटीडाँड़ गाँव से करमा नर्तक दल राष्ट्रपति भवन जा रहा है। इस खबर से भी जशपुर के लोग काफी खुश हैं।

also read : https://jandhara24.com/news/107254/baba-bhoramdev-who-sits-in-the-captivating-valley/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU