(Dhamtari News Today) युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन- विजय देवांगन

(Dhamtari News Today)

(Dhamtari News Today) पूरे विश्व को आध्यात्म का संदेश देने वाले महान युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी

(Dhamtari News Today) धमतरी– रत्नाबांधा कालेज मोड़ पास स्थित युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर महापौर विजय देवांगन,एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण,एल्डरमेन द्वारा माल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी सुविचारों का समागम रहे है अपने विचार धारा से सबको प्रेरित किये है।उन्होंने कहे थे उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम धर्म गुरुओं में से एक है। स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनका संदेश व प्रवचन दुनिया के लाखों लोगो को प्रभावित किया वह विद्ता और प्रेरणा के बड़े श्रोत माने जाते है।

(Dhamtari News Today) स्वामी विवेकानंद जी का शिकागो में दिया भाषण आज भी सबके बीच प्रसिद्ध है जहां उन्होंने भारत व सनातन धर्म का इतनी संवेदनशीलता व गहराई से प्रतिनिधित्व किया था जिसे आज भी हम सब गौरवान्वित महसूस करते हैं स्वामी विवेकानंद जी अपने धार्मिक ज्ञान से किसी के भी दिल में जगह बनाने और अपने शक्तिशाली और तर्कयुक्त विचारों से किसी के भी सोचने का नजरियां बदलने की क्षमता रखते थे।

उनकी इसी प्रभावशाली आभा और दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाने के लिए देश उन्हें उनकी जयंती पर नमन करता है। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

(Dhamtari News Today) इस अवसर पर एमआईसी सदस्य-राजेश ठाकुर,राजेश पाण्डेय,केन्द्र कुमार पेंदरिया,पार्षद सूरज गहेरवाल,एल्डरमेन लखन पटेल,मंडी उपाध्यक्ष विजय प्रकाश जैन,कांग्रेस के वरिष्ठ होरीलाल साहू,ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, नरोत्तम यादव,भूपेश साहू,योगेश साहू,उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU