Dhamtari Municipal Corporation धमतरी नगर निगम के द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन

Dhamtari Municipal Corporation

Dhamtari Municipal Corporation आकर्षक का केंद्र बना अवध राम द्वारा बनाई गई नैना सिंह धाकड़ की रंगोली
66 महिलाओं का किया गया सम्मान

विभिन्न खेलों का किया गया आयोजन

 

Dhamtari Municipal Corporation अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम धमतरी द्वारा शहर के विभिन्न संस्थाओं के महिलाओं,निर्वाचित महिला पार्षद,निगम की महिला कर्मचारियों का सम्मान महापौर,सभापति,आयुक्त,एमआईसी सदस्य,पार्षदगण एवम एल्डरमैन के द्वारा किया गया-

Dhamtari Municipal Corporation धमतरी/ गुरुवार को धमतरी नगर निगम के तत्वधान में महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन सभा हॉल में माँ सरस्वती,गणेश जी की पूजा अर्चना कर राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुवात किया गया,जिसमे महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह,आयुक्त विनय पोयाम,एमआईसी सदस्य,पार्षद गण,एल्डरमेन द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे सहारनीय कार्य करने वाले कामिनी कौशिक,डां.सरिता दोशी,जानकी गुप्ता,नीता नेताम,संगीता मानिकपुरी,संतोष मिन्नी,जगरानी इक्का,ऊषा ठाकुर,सिमरन कौर खालसा,शैलजा पाण्डेय,डॉ.मंजू गुप्ता,सूर्य प्रभा चेरियार,आँचल अरोरा,नगर निगम की निर्वाचित महिला पार्षद,निगम की महिला कर्मचारियों का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

महिलाओं का हौसला अफजाई करते हुए महापौर विजय देवांगन ने कहा कि धमतरी में महिलाओं के उत्थान के बिना धमतरी के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। धमतरी नगर निगम के द्वारा हर संभव प्रयाश महिलाओं को स्वालम्बन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है, जिसके फलस्वरूप धमतरी में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

Dhamtari Municipal Corporation महज आज एक ही दिन महिलाओं के लिए विशेष नहीं है,बल्कि हर एक दिन महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।और ये एक ऐसी सच्चाई है, जो देश और समाज के हर एक व्यक्ति से संबंधित है। समाज और देश के उत्थान के लिए महिलाओं की गरिमा का ध्यान रखा जाना बेहद जरुरी है।

सभापति अनुराग मसीह ने कहा कि आज ना केवल भारत, बल्कि पूरा विश्व उस दौर में है, जब महिलाएं हर जगह पर बराबरी पर खड़ी हो चुकी हैं। सही मायने में यह बराबरी नहीं, बल्कि वह पुरुषों से कई कदम आगे निकल चुकी हैं, क्योंकि जो काम महिलाएं पूर्व से करती आ रही हैं, पुरूष उस दायित्व का निर्वहन ना कर पाया है,और ना ही कर पाएगा।

आयुक्त विनय पोयाम ने उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अवध राम द्वारा नैना सिंह धाकड़ की बनाई गई शानदार रंगोली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। किसी शायर की यह लाइनें बहुत लोगों ने पढ़ी और सुनी होगी, लेकिन बस्तर के एक छोटे से आदिवासी बहुल गांव टाकरागुड़ा की रहने वाली नैना सिंह धाकड़ ने इसे खूब ठीक से समझा और साबित कर दिया कि हौसलों के दम पर आसमां भी हासिल किया जा सकता है।। नैना धाकड़ ने पिछले साल जून में एक से 10 तारीख के बीच दुनिया की आसमां को छूती सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) और चौथी सबसे उंची चोटी माउंट लोत्से (8516 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा फहराकर महिलाओं के लिए गर्व के पल दिए।

Dhamtari Municipal Corporation तत्पश्चात द्वारा महिला सशक्तिकरण पर नाटक का आयोजन टैलेंट पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इसी तारम्य मे महिलाओं के लिये विभिन्न खेल आयोजन किया गया।जिसमें कुर्सी दौड़ में प्रथम भगवती यादव,द्वितीव भुनेश्वरी सेन,गिलास जमाव मे प्रथम प्रियंका पवार,द्वितीय चंचल गुप्ता,गिलास पिरामिड मे प्रथम चंचल गुप्ता,द्वितीय प्रियंका पवार,फुग्गा दौड मे प्रथम प्रारूल,शालिनी,द्वितीय ममता शर्मा,प्रियंका पवार,सम विषम मे प्रथम प्रियंका पवार,द्वितीय चंचल गुप्ता रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया !

कार्यक्रम का संचालन पार्षद नीलू पवार एवं आभार पार्षद ममता शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,अवैश हाशमी,पार्षद सुशीला तिवारी, नीलू डागा,श्यामा साहू,लुकेश्वरी साहू,सविता कंवर,राही यादव,गीतांजलि महिलांगे,पूर्णिमा रजक,भीषन निषाद,एल्डरमेन नरेश जसूजा,लखन पटेल, विक्रांत शर्मा,अरूण चौधरी एवं निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारी अधिक संख्या मे उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU