(Dhamtari latest news) ब्राम्हण समाज की बैठक में सदस्यता अभियान : घर-घर सर्वे व पत्रिका प्रकाशन पर हुई चर्चा

(Dhamtari latest news)

(Dhamtari latest news) कुरुद में हुई जिला ब्राम्हण समाज की बैठक


(Dhamtari latest news) धमतरी। कुरुद में रामदत्त शुक्ला के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई ब्राम्हण समाज की बैठक में न केवल सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया बल्कि घर-घर सर्वे कराने तथा सामाजिक पत्रिका प्रकाशन को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ गोपाल शर्मा ने की।

(Dhamtari latest news) बैठक के दौरान स्वागत भाषण में जिला महासचिव भूपेन्द्र मिश्रा ने पूरी गंभीरता से अपनी बात रखते हुए कहा कि धमतरी जिला में निवासरत समस्त प्रांतो के ब्राम्हणों को समाज के एक सूत्र में पिरोकर उनका समग्र विकास करना, सामूहिक व्रतबंध सामूहिक विवाह, विधवा पुर्नवास, सामाजिक कुरीतियो को दूर करना, समाज के प्रतिभावान बच्चों के साथ निर्धन छात्रों को प्रोत्साहित करना ही ब्राम्हण समाज का मुख्य उद्देश्य है।

(Dhamtari latest news) इसी उद्देश्य को लेकर समाज रचनात्मक कार्य कर रही है। अध्यक्षता कर रहे पं. गोपाल शर्मा ने समाज के पंजीयन को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि पंजीयन कराने से ढेरो समस्या सामने आएगी तथा समाज में वैमनस्यता भी बढ़ेगी।

जबकि आज समाज की एकता महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान ही समाज के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पं. जानकी प्रसाद शर्मा को सर्वसम्मति से समन्वयक मनोनीत किया गया। तहसील पुर्नगठन को लेकर होली मिलन समारोह में चर्चा करने का आग्रह भी सामने आया।


(Dhamtari latest news) बैठक मे समाज के वरिष्ठ राजेन्द्र श्रोती, डा. अनन्त दीक्षित, नागेन्द्र शुक्ला तथा आशीष शर्मा ने समाज के सदस्यता अभियान पर जोर दिया। वही रवि दुबे, रामदत्त शुक्ला, रमेश पांडेय व सुशील शर्मा ने घर-घर सर्वे कराने की बात कही। जिला समन्वयक व जानकी प्रसाद शर्मा ने कहा कि हमारा समाज जिस तरह से संगठित है उसकी चर्चा देश प्रदेश में होती है।

हमें पूरी मजबूती के साथ सामाजिक एकता को बनाए रखना होगा। उन््होंने आगे कहा कि यदि समाज के अन्य संगठन में समाहित किया जाएगा साथ ही समाज का चुनाव छह माह के भीतर सम्पन्न करा लिया जाएगा। बैठक के अंत में तहसील अध्यक्ष कमल शर्मा ने आभार व्यक्त किया। वही पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर शुक्ला, कमलेश शर्मा समेत समाज के अन्य दिवंगतो को सामूहिक तौर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में धमतरी से गोपाल शर्मा, जानकी प्रसाद शर्मा, राधेश्याम मिश्रा, राजेन्द्र श्रोती, भरत मिश्रा, डा. अन्नत दीक्षित, भूपेन्द्र मिश्रा, चंद्रकांत द्विवेदी, नरेन्द्र मिश्रा, सुशील शर्मा, राजेश त्रिपाठी, नगरी से रवि दुबे, नागेन्द्र शुक्ला, राजेश तिवारी, ललित शर्मा, भखारा से जगदीश्वर शर्मा, यशवंत शुक्ला, मदन लाल शर्मा, विनोद शर्मा, मगरलोड से सुरेन्द्र पांडेय, जीवानंद पांडेय, धमतरी पुरुषोत्तम पांडेय, वैभव, विक्रांत, ग्रामीण से अश्वनी शर्मा, झन्नालाल शर्मा, चंद्रशेखर दुबे, आमदी से राम अवतार शर्मा, राजेश तिवारी, कुरुद से कमल शर्मा, रामदत्त शुक्ला, भगवती प्रसाद मिश्रा, दीप शर्मा, आशीष शर्मा, नारायण प्रसाद द्विवेदी, प्रतीक शर्मा, देवकांत द्विवेदी, यशवंत शुक्ला, विनोद शर्मा, कैलाश शुक्ला, सुनील बाजपेयी, हैग्रीव प्रसाद शर्मा, अशोक शर्मा, ईश्वर प्रसाद पांडेय, विकास शर्मा, सौरभ शर्मा, हेमंत दुबे, राज शर्मा, पवन शर्मा, कैशव व राहुल उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU