Dhamtari Collector शंकरदाह खरीदी केंद्र में  1422 किसानों से 44 हजार क्विंटल धान की होगी खरीदी

Dhamtari Collector

Dhamtari Collector समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का औचक निरीक्षण के दौरान दिखे कलेक्टर  पी.एस.एल्मा संतुष्ट

Dhamtari Collector

Dhamtari Collector धमतरी !  कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने आज अपने धुआंधार दौरे के दौरान शंकरदाह स्थित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और यहां एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की व्यवस्था देख संतुष्टि जताई। यहां उपस्थित केंद्र प्रभारी ने बताया कि दो दिनों में यहां 1288 क्विंटल धान खरीदी की गई है।

Dhamtari Collector  यहां नया, पुराना बरदाने पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिले। कलेक्टर ने मौके पर हमाल को सही तरीके से बोरी में भरे धान की स्टेकिंग करने की हिदायत दी, जिससे धान सुरक्षित रहे। निरीक्षण के दौरान यहां प्रकाश, चबूतरा, डेनेज आदि व्यवथा को भी कलेक्टर ने देख संतोष जताया। यह बताना लाज़मी है कि पिछले साल 43 हजार क्विंटल से अधिक यहां धान खरीदी की गई।

Dhamtari Collector  इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से रू-ब-रू चर्चा कर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिली तीन किश्तों की राशि, नया पंजीयन आदि की जानकारी ली। कलेक्टर से चर्चा के दौरान दानीटोला के किसान श्री राजकुमार साहू ने बताया कि यहां काफी अच्छे तरीके से धान की खरीदी हो रही है। पंजीयन से लेकर धान खरीदी की सभी व्यवस्था काफी अच्छी है।

Dhamtari Collector  उन्होंने यह भी बताया कि अपने ढाई एकड़ खेत के याने कि 49.20 क्विंटल धान लेकर वे यहां बेचने आए हैं। उनका कहना है कि यहां व्यवस्था काफी अच्छी है। साथ ही किसान श्री साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का और ज़िला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU