Dhamtari Additional Collector ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा कर ई-कोर्ट में अनिवार्य रुप से पंजीयन कराए जाने के दिए निर्देश

Dhamtari Additional Collector

Dhamtari Additional Collector लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं, समय-सीमा में हो प्रकरणों का निराकरण 

Dhamtari Additional Collector धमतरी ! कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक ने आज जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने राजस्व के विभिन्न प्रकरणों और उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अपर कलेक्टर ने पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निराकरण में तेजी लाने तथा ई-कोर्ट में अनिवार्य रुप से पंजीयन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप राजस्व प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण कर आम जन की मदद करें। बैठक में नक्शा विहीन खसरों की जानकारी लेते हुए नक्शा अद्यतीकरण किए जाने कहा गया । इस दौरान अविवादित व विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, और व्यपवर्तन के दर्ज, निराकृत और लंबित प्रकरणों पर विस्तार से जानकारी ली गई।

Dhamtari Police : यातायात व्यवस्था पर कसावट लाने पुलिस अधीक्षक द्वाराअधिकारी कर्मचारियों का लिया बैठक

बैठक में अपर कलेक्टर ने कहा कि अपने अधीनस्थों, राजस्व निरीक्षकों तथा पटवारियों को कड़ाई से समय सीमा में काम करने निर्देशित करें। इस दौरान राजस्व से संबंधित अपील, पुनरीक्षण, डायवर्सन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, अभिलेख सुधार, विवादित-अविवादित खाता विभाजन, आबादी सर्वे निपटारा, अतिक्रमण, भू-अर्जन, आबादी पट्टा वितरण, भूमि अर्जन, भूमि आबंटन, जवाब दावा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी विभोर अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरुद सोनाल डेविड, सभी तहसीलदार तथा राजस्व सम्बन्धी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU