Acceptance श्रीश्री जगन्नाथ देवगुड़ी मरम्मत कार्य के नाम पर बस्तर विधायक ने स्वीकृति किया 5 लाख

Acceptance

Acceptance पीठापुर संरक्षित ऐतिहासिक स्थल

Acceptance जगदलपुर । बस्तर विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पीठापुर के संरक्षित ऐतिहासिक स्थल जहां आज भी 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के संरक्षण में भगवान जगन्नाथ के नाम पर भवन निर्मित है।

Acceptance उस भवन के विस्तार के लिए आदिवासी विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत श्रीश्री जगन्नाथ देवगुड़ी मरम्मत कार्य के नाम पर पांच लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसका भूमि पूजन शनिवार को बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने किया।

Acceptance 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को जन्म दिन की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।

also read : 3 July, BJP में शामिल होने वाला था Kanhaiyalal का हत्यारा, जाँच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा..पढ़िये पूरी खबर

Acceptance उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत पीठापुर के संरक्षित ऐतिहासिक स्थल जहां आज भी 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के संरक्षण में भगवान जगन्नाथ के नाम पर भवन निर्मित है, जहां वर्ष 1408 में बस्तर महाराजा पुरूषोत्तम देव के रथपति की उपाधि के बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी के साथ ओडिसा से बस्तर प्रवेश करने पर पहला पड़ाव ग्राम पीठापुर इसका गवाह बना था।

Acceptance जहां भगवान जगन्नाथ को पीठा का भोग अर्पण किया गया था, जिसके कारण उस ग्राम का नाम पीठापुर पड़ा। आज भी बस्तर गोंचा पर्व के दौरान भगवान जगन्नाथ को एक दिन पुरी पीठा का विशेष भोग लगाये जाने की परंपरा का निर्वहन किया जाता है।

इस अवसर पर लखेश्वर बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्राचीन काल से ही बस्तर वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। महाप्रभु जगन्नाथ के पुरी धाम सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक है।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रभु जगन्नाथ के रथयात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

https://jandhara24.com/news/104673/sp-national-president-akhilesh-yadav-has-appointed-national-regional-and-regional-executive-councils-of-all-its-organizations-including-youth-and-womens-cell/

इस दौरान 360 आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी, पूर्व अध्यक्ष बालकराम जोशी, रमेश पाढ़ी, हेमंत पांडे, गजेन्द्र पानीग्राही, महिला सदस्य आशा आचार्य, अरुणी पांडे, कमल पाढ़ी, अरुण पांडे, राजेश कुमार, उर्मिला नाग, जानकी राम सेठिया, नारायण बघेल आयतुराम भारती, सरपंच उप सरपंच व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU