Red alert मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित

Red alert

Red alert भारी बारिश से देश के कई हिस्सों में तबाही

Red alert नई दिल्ली । दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते देश के कई हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों का आम-जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

एक तरह जहां महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश का Red alert घोषित है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान के अलावा अन्य इलाके भी इन दिनों मानसूनी बारिश का सामना कर रहे हैं।

Red alert महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश को लेकर 24 घंटे का रेड अलर्ट घोषित है। राज्य के कई हिस्सों में आज हल्की से भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, मुंबई में पिछले पांच दिनों की बारिश के बाद शुक्रवार को हल्की बारिश हुई।

तटीय जिलों में भारी बारिश के कारण शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 मवेशियों की भी जान चली गई। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण फंसे हुए 254 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

राज्य में बारिश के कारण एक जून के बाद से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल की बचाव टीमों ने पिछले 24 घंटों में 254 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जबकि बारिश के कारण 14 घर स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

एनडीआरएफ की 13 टीमों को तटीय महाराष्ट्र में तैनात किया गया है, जबकि कुछ टीमें पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा और कोल्हापुर जिलों में तैनात हैं जहां हाल में भीषण बाढ़ आई थी।

राजस्थान के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश के बीच राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम को हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली।

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शनिवार को बारां, कोटा, झालावाड़ और चूरू जिले में बहुत भारी बारिश होने की संभावना के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है। राज्य के विभिन्न स्थानों पर अगले तीन से चार दिनों तक बारिश जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि एक जून से अब तक बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में राज्य में कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने बारिश से प्रभावित 13 जिलों के जिला प्रभारी मंत्रियों और उपायुक्तों की बैठक की अध्यक्षता की और वहां की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की।

राज्य के तटीय इलाकों और मलनाड क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके मद्देनजर बागलकोट और बेलगावी में जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है और सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार राज्य में अब तक बारिश और बाढ़ से कुल 495 लोग प्रभावित हुए हैं। बारिश के कारण फंसे हुए 90 लोगों को बचाया गया है और 90 लोगों को राहत केंद्रों में आश्रय दिया जा रहा है।

ALSO READ : CBI कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के चेन्नई स्थिति आवास पर सीबीआई का RED

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 69 फीसदी रही। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

गुजरात के दक्षिणी इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई और दोपहर में कुछ घंटों तक लगातार बारिश हुई, जिससे राज्य के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के कई हिस्से जलमग्न हो गए।

जामनगर, देवभूमि द्वारका और जूनागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में मानसून का असर जोरदार था और राज्य के बाकी हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा।

दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा तालुका में दिन में सुबह छह बजे से शाम छह बजे के बीच 205 मिलीमीटर बारिश हुई।

ALSO READ :https://jandhara24.com/news/105724/bilaspur-child-killing-kalyugi-father-put-four-year-old-innocent-child-to-death/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU