Dantewada Police : 2022 में पुलिस प्रशासन की पहल से ग्राम कमालूर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ

Dantewada Police :

Dantewada Police : 2022 में पुलिस प्रशासन की पहल से ग्राम कमालूर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ


Dantewada Police दंतेवाड़ा ! जिला मुख्यालय दन्तेवाड़ा से लगभग 21 कि0मी0 दूर पहाड़ी एवं जंगल के बीचों-बीच स्थित ग्राम कमालूर जहां 19 दिसम्बर को रेल्वे सुरक्षा बल का कैम्प स्थापित किया गया था।

उक्त कैम्प में कमालूर के ग्रामीणों के द्वारा पुलिस सहायता केन्द्र की मांग पर आज दिनांक 31.12.2022 को माननीया विधायक दन्तेवाड़ा  देवती महेन्द्र कर्मा जी के कर कमलों से पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया।

पुलिस सहायता केन्द्र खुलने से क्षेत्र की जनता व पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं समस्याओं का त्वरित निदान किया जा सकेगा, क्षेत्र में शासन प्रशासन की पहुॅच सुलभ होगी एवं क्षेत्र में सुरक्षा, विकास एवं भयमुक्त वातावरण बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Dantewada Police उक्त कार्यक्रम के दौरान कमालूर पंचायत सरपंच, राजो मरकाम, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, कमलोचन कश्यप उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज, सिद्धार्थ तिवारी  पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा,  ललितादित्य नीलम  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दन्तेवाड़ा,  राम कुमार बर्मन (रापुसे) पुलिस एवं रेल्वे सुरक्षा बल के अधि0/कर्मचारी, क्षेत्र के लगभग 400-450 ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आम जरूरतों के सामग्रियो का वितरण किया गया, ग्राम कमालूर में पुलिस सहायता केन्द्र खुलने से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU