Dantewada news जिले के सभी गौठानो में ग्रामीणों ने उत्साह से मनाया गौठान दिवस

Dantewada news

Dantewada news जिले के सभी गौठानो में ग्रामीणों ने उत्साह से मनाया गौठान दिवस

Dantewada news दंतेवाड़ा ! जिले के समस्त ग्राम पंचायतों के गौठानों में आज गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाया। गौठान में परंपरागत रूप से विधि विधान से पूजा अर्चना कर गोधन को खिचड़ी खिलाकर जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की गयी।

Dantewada news इसके साथ ही गौठानों को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीण एवं चरवाहों, गौठान प्रबंधक शामिल हुए। इस संगोष्ठी में पशु स्वास्थ्य रक्षा, हरा चारा उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट उत्पादन के संबंध जैसे अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

Dantewada news गौठान दिवस के अवसर पर उपस्थित दीदियों ने कहा कि गौठानों में विभिन्न योजना के संचालित होने से स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं, गोधन से अलग- अलग उत्पाद निर्मित किए जा रहे हैं, उत्तम क्वालिटी की वर्मी कंपोस्ट मिल रही है।

Dantewada news जिला जैविक कृषि की ओर अग्रसर हो रहा है। गौठानों में अन्य गतिविधियों के माध्यम से लघु उद्योगों की स्थापना की जा रही है। महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र अब निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

आपको ज्ञात होगा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से मनाये जाने वाले त्यौहार गोवर्धन पूजा को गौठानों में गौठान दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। जिसके परिपालन में इस वर्ष भी दीपावली के पश्चात गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU