Dantewada Latest News : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पंचायत कर्मचारियों द्वारा रोपे गये 50 पौधे

Dantewada Latest News :

Dantewada Latest News :  जिले के कार्यालय परिसरों स्कूल , आश्रमों एवं छात्रावासों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Dantewada Latest News :  दंतेवाड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के 17 पोटाकेबिन, 13 पोटाकेबिन हाई स्कूल छात्रावास, 5 केजीबीवी, नन्हे परिंदे पातररास, आस्था विद्यालय मंदिर जावंगा, छू लो आसमान, सक्षम सहित अन्य आश्रम छात्रावासों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सघन वृक्षारोपण किया गया। ज्ञात हो कि 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी द्वारा जिले के सभी पोटा केबिन, केजीबीवी आश्रम, छात्रावासों में पौधरोपण के निर्देश दिये गये थे।

 

जिला शिक्षा अधिकारी एस के अम्बस्त ने बताया कि में पौध रोपण किया गया। आगे उन्होंने कहा कि आज हम जो पौध रोपण कर रहे है वो हमें आने वाले कल में फल, छाया देगा एवे आज जो हम भीषण गर्मी की मार झेल रहे उससे राहत देगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी को आगे आकर पौधे लगाना चाहिए। व्यापक पौधरोपण के माध्यम से ही पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है।

 

इसके अलावा आज कार्यालय नगर पंचायत गीदम क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्र 14 में स्थित गौठान में नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के तहत नगर पंचायत कर्मचारियों ने सीताफल, नीम, आम, आँवला, नींबू के 50 पौधा रोपित किया। इस दौरान मुख्य नगर पंचायत अधिकारी श्री बी पी ध्रुव ने बताया कि बढ़ते गर्मी देखते हुए पौधा रोपण करना बहुत ही आवश्यक है, जिससे गर्म ताप को कम किया जा सकता है और पेड़ पौधे हमारे जीवन में अधिक से अधिक कार्य में काम आते है।

 

World Environment Day : एनएमडीसी बचेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, रोपे पौधे

 

उन्होंने लोगों से अपील किया कि घरों के आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाए। इस अवसर पर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी श्री बी पी ध्रुव ,उपअभियंता श्री मुकेश कुमार कोर्राम, सहायक ग्रेड 3 श्री अंकित जैन, मिशन मैनेजर श्री संजू निर्मलकर, श्री राम लखन पटेल,श्री रतन यादव एवं समस्त नगर पंचायत गीदम एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा उक्त स्थल में पौधारोपण किया गया। साथ ही लगाए गए पौधों का देखरेख के जिम्मेदारी लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU