Dalli Rajhara News : चाकू बाजों को किया राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार
Dalli Rajhara News : दल्ली राजहरा • धारदार चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल आरोपियों के पास से दो नग धारदार चाकू को किया जप्त
Also read : Parliament गरीब ही गरीब की बात करेगा तो संसद क्या करेगी?

विवरण
उक्त कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षण वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, सउनि सूरज
साहू, आरक्षक गिरवर साहू की सराहनीय भूमिका रही है।
Dalli Rajhara News : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.09.2022 को प्रकरण के चिखलाकसा के एक व्यक्ति को चाकू मारने से शासकीय अस्पताल चिखलकसा में भर्ती होने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर सूचना तस्दीक किया

गया सूचना सही पाये जाने पर प्रार्थी मतंजरर सुनील टेकाम पिता कुशल राम टेकाम उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 05 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद के द्वारा रिपोर्ट करने पर मीका शासकीय अस्पताल चिखलाकसा में प्रार्थी के रिपोर्ट
पर आरोपीगण 01 अशोक कुमार मंडावी पिता पुनउ राम उम्र 42 वर्ष 02. रविकांत कोरेटी पिता श्रवण कोरेटी उम्र 25 वर्ष 03. यशवंत कुमार कोरेटी उर्फ गोलू पिता नंदकुमार कोरेटी उम्र 30 वर्ष 04. आशीष कुमार कोरेटी पिता चंदन सिंह
कोरेटी उम्र 22 वर्ष 05. रोशन कुमार कोरेटी पिता जागेश्वर कोरेटी उम्र 25 वर्ष सभी साकिनान चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद छ०ग० के. विरूध्द अपराध क्रमांक 0/22 धारा 294, 506बी, 147, 148, 149, 307 भादवि कायम

कर थाना मे असल नम्बरी अपराध अपराध क्रमांक 300/22 धारा 294, 506बी, 147, 148, 149, 307 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है, प्रकरण के आहत की गंभीर स्थिति होने से हायर ईलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल
रायपुर रिफर किया गया है, प्रकरण के आरोपियों को अभिरक्षा मे लेकर प्रकरण के आरोपी अशोक कुमार मंडावी, रविकांत कोरेटी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो नग लोहे का चाकू एवं घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने कपड़े में
खून लगे होने से आरोपियों के द्वारा पेश करने एवं अन्य आरोपी यशवंत कुमार कोरेटी, आशीष कोरेटी, रोशन कोरेटी के द्वारा घटना के समय पहने कपड़ा जिसमें खून लगा हुआ है, जिसे जन्ती कार्यवाही किया गया है। प्रकरण के आरोपीयों को

दिनांक 11.09.2022 के क्रमशः 14.00 14.10, 14.20 14.30 14.40 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड मे भेजा गया है।
आरोपी का नाम :
01. अशोक कुमार मंडावी पिता पुनउ राम उम्र 42 वर्ष
02. रविकांत कोरेटी पिता श्रवण कोरेटी उम्र 25 वर्ष
03. यशवंत कुमार कोरेटी उर्फ गोलू पिता नंदकुमार कोरेटी उम्र 30 वर्ष 04. आशीष कुमार कोरेटी पिता चंदन सिंह कोरेटी उम्र 22 वर्ष
05. रोशन कुमार कोरेटी पिता जागेश्वर कोरेटी उम्र 25 वर्ष सभी
साकिनान चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद छ०ग०
जप्त संपत्ति 02 नग धारदार चाकू