Crime News Today : इश्क का अंजाम खौफनाक , नदी में तैरती हुई कार में मिला देवर और भाभी कंकाल

Crime News Today :

Crime News Today : इश्क का अंजाम खौफनाक , तैरती हुई कार में मिला देवर और भाभी कंकाल

 

Crime News Today : मुरैना।  MP मुरैना जिले में के एक नदी में तैरती हुई कार देवर और भाभी के कंकाल मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन -फानन में वहां के निवासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। पुलिस ने कार को नदी से बाहर निकाला जिसमें दो कंकाल निकले है।

बता दें कि यह कंकाल देवर और भाभी के थे। इनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस घटना से पांच महीने पहले दोनों घर छोड़कर कहीं गायब हो गए थे। दोनों के इश्क का अंजाम खौफनाक रहा।

 

Crime News Today :  बताया जा रहा कि नीरज और मिथलेश एक दूसरे से प्रेम करते थे। पांच महीने पहले दोनों घर से भाग गए थे। मृतक महिला मिथिलेश के लापता होने की रिपोर्ट उसके घर वालों ने फरवरी में दर्ज कराई थी। वहीं मृतक नीरज गायब होने के कुछ दिनों पहले ही सेकंड हैंड कार खरीद कर लाया था और उसे भाड़े पर चलाया करता था।

फरवरी से ही नीरज और उसकी गाड़ी का कोई अता-पता नहीं था। कार में मिले नर कंकाल की स्थिति देखकर पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते दोनों की हत्या की आशंका जता रही है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौर ने बताया है कि दोनों शव सड़े हुए हालत में हैं। कार पांच महीने से नदी में थी। जब नदी में पानी कम हुआ तब यह कार दिखाई दी है। पानी ज्यादा होने से कार डूबी हुई थी। पुलिस ने बताया कि नीरज और मिथिलेश चचेरे देवर-भाभी थे। दोनों के घर वालों से पूछताछ के बाद पता चला कि उनमें प्रेम प्रसंग था। छह फरवरी को दोनों घर छोड़कर भाग गए थे।

 

Bemetara Crime News : 9 साल के मासूम से दरिंदगी आइये जानें पूरा मामला, देखिये VIDEO

 मृतिका मिथिलेश के पति मुकेश सखबार ने बताया कि 6 फरवरी को मिथिलेश बाजार जाने की बात कह कर घर से गई थी। वहीं से नीरज उसे कार में बैठाकर कहीं ले गया। नीरज उसके चाचा का बेटा है। लापता होने के छह-सात दिन तक चाचा व अन्य लोग कहते रहे कि वे एक-दो दिन में आ जाएंगे। इसलिए 14 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इन दोनों के आपस में संबंध थे। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि कार नदी में कैसे गिरी, यह हत्या है या सुसाइड, इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU