Breaking : Corruption उद्यानिकी विभाग सब्जी बीज और दवाई खरीदी के नाम पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार  

Breaking : Corruption

चमन प्रकाश केयर

Corruption 2 करोड़ 48 लाख 55 हजार की खरीदी में ग्यारह जिलों के करीब दर्जन भर अधिकारियों पर विभिन्न प्रकरणों में दोषी

Corruption रायपुर। कृषि मंत्रालय के उद्यानिकी विभाग इन दिनों भ्रष्टाचार करने के लिए सुरक्षित विभाग बन गया है| लिहाजा प्रदेश के नारायणपुर,  बलरामपुर,  कोंडागांव,  मुंगेली, सूरजपुर, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, कोरिया, गरियाबंद और कांकेर जिले में पदस्थ एवं तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने चहेते फर्मों से मिलीभगत कर सब्जियों के बीज और दवाई खरीदी के नाम पर करोड़ों रुपयें का भ्रष्टाचार किये जाने का मामला सामने आया है ।

उक्त जिलों में उद्यानिकी विभाग के संयुक्त कलेक्टर प्रभारी सहायक संचालक उद्यान एवं सहायक संचालक उद्यान, स्तर के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में चहेते फर्मों से मिलीभगत कर शासन को करोड़ों रूपये की क्षति पहुंचाई है |

Corruption इस भ्रष्टाचार की गूंज विधानसभा में जमकर गूंजा, विधायक विद्यारतन भसीन और रजनीश कुमार सिंह ने मामले को उठाते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है |

also read : Human : मानव तस्करी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में नाराजगी

Corruption मिली दस्तावेजों के मुताबिक, नारायणपुर,  बलरामपुर,  कोंडागांव,  मुंगेली,  सूरजपुर, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, कोरिया, गरियाबंद और कांकेर जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, नारियल विकास बोर्ड, के तहत कुल 2 करोड़ 48 लाख 55 हजार 694 से अधिक  रूपये की लागत से बीज और दवाई खरीदी की गयी है |

उक्त जिलों में खरीदी में हुई आर्थिक गड़बड़ी को लेकर कृषि विभाग ने जांच शुरू कर दी है | जिसकी विभाग की शुरूआती जाँच में ग्यारह जिलों के दस अधिकारियों पर  विभिन्न प्रकरणों में दोषी पाया गया है |

Corruption वहीं कई अधिकारियों ने खरीदी में विभागीय नियमों का पालन नही करने के कारण उद्यानिकी विभाग के राज्य पोषित पोषण बाड़ी योजना और राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत पैक हाऊस निर्माण में बड़े पैमाने में अनियमितता किये जाने का भी मामला उजगार हुआ है ।

करीब एक दर्जन अधिकारियों पर अनियमितता किये जाने का आरोप:-

इस मामले में उद्यानिकी विभाग के कोंडागांव जिले में पदस्थ रहे तत्कालीन सहायक संचालक रिटायर्ड बी आर दर्रो, मुंगेली जिले  के तत्कालीन सहायक संचालक रिटायर्ड रामबीर सिंह तोमर, नारायणपुर जिले के सहायक संचालक मोहन साहू ,

Corruption सूरजपुर जिले के तत्कालीन संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक उद्यान शिवकुमार बनर्जी, जांजगीर चांपा जिले के तत्कालीन सहायक संचालक उद्यान रिटायर्ड नागेंद्र सिंह पटेल, कोरबा और बिलासपुर में पदस्थ रहे सहायक संचालक उद्यान सी.डी. सिंह, बलरामपुर जिले के सहायक संचालक उद्यान पतराम सिंह, कोरिया जिले के तत्कालीन सहायक संचालक उद्यान सतीश कुमार सिंह, गरियाबंद जिले के सहायक संचालक उद्यान सेवानिवृत्त सतनाम सिंह ने 30 जुलाई 2020 को शासन द्वारा जारी आदेश क्रमांक 4683 एफ 02/19/2007 पार्ट 3/14-2 का पालन नहीं करने के कारण राज्य पोषित पोषण बाड़ी योजना में बड़े स्तर पर अनिमियत्ता हुई है ।

वहीं कांकेर जिले के सहायक संचालक उद्यान विमल कुमार गौतम ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत पैक हाउस निर्माण के लिए अग्रिम आहरण कर लिए है।

इस तरह अधिकारियों ने किए है गड़बड़ी 

ज्ञात हो कि, बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत वर्ष 2019-20 में तरबूज, लौकी, करेला, और खीरा के बीज एक करोड़ 72 लाख पांच हजार 750 रूपये की लागत से प्रबंधक भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित (नाफेड) इंदौर से खरीदी की गयी | इस खरीदी की जाँच में बलरामपुर जिले में पदस्थ सहायक संचालक उद्यान पतराम सिंह दोषी पाया गया है |

कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत भिन्डी बीज, एजाडिरेरिक्टन 1500 पी.पी.एम 500 एम.एल.पैक और टाईकोडर्मा बिरडी दवाई की खरीदी भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित इंदौर से 73 लाख 72 हजार 856 रूपये की लागत से की गयी है | जिसमें तत्कालीन सहायक संचालक उद्यान बी.आर. दर्रो को दोषी पाया गया है |

वही मुंगेली जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना में 26 जुलाई 2021 को जारी कार्य आदेश क्रमांक 585 के तहत अमरुद इलाहाबादी की खरीदी पांच लाख 37 हजार 6 सौ की लागत से नाफेड से की गयी | इस खरीदी की जाँच में रिटायर्ड सहायक संचालक उद्यान रामबीर सिंह तोमर को विभाग ने दोषी ठहराया है |

नारायणपुर जिले में पदस्थ सहायक संचालक उद्यान मोहन साहू के कार्यकाल में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ग्राफ्टेड बैगन, ग्राफ्टेड टमाटर, हाइब्रिड सब्जी, मिनीकिट भिन्डी, टमाटर, मिर्च, और खीरा की खरीदी छत्तीसगढ़ राज्य एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड कांकेर से 22 लाख 46 हजार 848 रूपये की दर से की गयी है |

साथ ही प्रभारी टिश्यूकल्चर लैब, प्रबंधक वैज्ञानिक इन्द्रागांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से एक लाख 62 हजार पांच सौ रूपये की दर से केला पौधा खरीदी गयी है | अधिष्ठाता शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र कुमरावंड बस्तर- जगदलपुर से 31 हजार 9 सौ 80 रूपये की दर से काली मिर्च, एवं नारियल विकास बोर्ड के तहत नारियल पौधा 27 लाख 51 हजार 8 सौ 58 रूपये की लागत से ख़रीदे है |

इसके अलावा सहायक संचालक उद्यान शासकीय बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र रायपुर से तीन लाख रूपये की लागत से आलू बीज खरीदी की गयी है | कुल 54 लाख 93 हजार 186 रूपये की लागत से अधिकारी मोहन साहू के कार्यकाल में खरीदी हुई है जिसकी शिकायत की जाँच में उक्त अधिकारी को दोषी बताया गया है |

इसके साथ ही सूरजपुर जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी सहायक संचालक उद्यान शिवकुमार बनर्जी ने प्रबन्धक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड अंबिकापुर से 34 लाख 67 हजार 630 रूपये की लागत से गेंदा बीज, ग्लेडियोलस (कंद) खरीदी की है | इस खरीदी की जाँच में उक्त अधिकारी को दोषी पाया गया है |

विभाग की जांच में दोषी अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही पर सस्पेंस:-

वहीं इस पुरे प्रकरण को लेकर विभागीय मंत्री ने निष्पक्ष जाँच के उपरांत दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करने के आश्वासन तो दिए है, लेकिन इसमें अमल हो पाता है या नही इसमें भी सन्देह है | बहरहाल पूर्व में भी कृषि विभाग में हुयी गड़बड़ी को लेकर जाँच तो हुई, लेकिन कई दोषी अधिकारी बच निकले | इसके लेकर विभागीय मंत्री और अधिकारियों पर कई प्रकार के आरोप – प्रत्यारोप लगे हुए है |

वर्सन

गड़बड़ी किये जाने की शिकायत पर जाँच करायी जा रही है फिलहाल अब तक की जाँच में पांच अधिकारियों पर सात अलग- अलग प्रकरण में दोषी पाया गया है | आगे की जाँच प्रकिया में है सम्पूर्ण जाँच होने पश्चात् ही दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी |

रविन्द्र चौबे, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री छ.ग. शासन 

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU