Corruption भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को कांग्रेस दे रही संरक्षण – लता उसेंडी

Corruption

Corruption भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को कांग्रेस दे रही संरक्षण – लता उसेंडी

Corruption कोंडागांव । भाजपा की पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी ने 19 अक्टूबर को प्रेस वार्ता में भ्रष्टाचार को लेकर उन्होने कहा कि जिन अधिकारियों के यहां ईडी ने छापामार कार्रवाई की उन अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नही कर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को कांग्रेस संरक्षण दे रही है।

उन्होने मुख्यमंत्री से पूछा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के अधिकारियों, राजनेताओं, व्यापारियों का रैकेट दस जनपथ दिल्ली में कितने रुपए पहुंचा रहा है?

Corruption भ्रष्ट अधिकारियों के घर से नकदी, आभूषण और अनेक बेहिसाब संपत्ती मिलने के बाद भी आखिर निलंबन की कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्होने कहा कि ईडी के प्रेस नोट में विस्तार से जप्त की गई बे-हिसाब राशि, आभूषण, नगदी की जानकारी आने के बाद मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Corruption लता उसेड़ी ने कबड्डी खेल में मांझीबोरंड की महिला की मृत्यु के मुआवाजे और क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब आप उत्तरप्रदेश में जाकर पीडि़तों को 50-50 लाख रूपये का मुआवजा दे सकते हो तो छत्तीसगढ़ की आपकी अपनी जनता को क्यों नहीं दे रहे? उन्होंने पीडि़तों को 50 लाख के मुआवजे के साथ पीडि़त परिवार को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है।

Corruption इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, मनोज जैन, ओमप्रकाश टावरी, जैनेंद्र ठाकुर, जितेंद्र सुराना, प्रतोष त्रिपाठी, कुलवंत चहल, बालसिंह बघेल, नागेश देवांगन, बंटी नाग, अविनाश सोरी, देवेंद्र मौर्य एवम अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU