Congress protests : भाजपा सरकार की नाकामियों के विरोध में कांग्रेस का जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन

Congress protests :

Congress protests :  भाजपा सरकार की नाकामियों के विरोध में कांग्रेस का जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन

 

 

Congress protests :  रायपुर !   छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोनी में जैतखाम को क्षति पहुंचाए जाने तथा सभी मोर्चाें पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की कथित विफलताओं के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में मंगलवार को धरना और प्रदर्शन का आयोजन करने का एलान किया है।


Congress protests : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रभारी संगठन मलकीत सिंह गैदू ने सोमवार को कहा है कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई है, राज्य में क़ानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। भाजपा सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हुई है।

इसलिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 18 जून को धरना प्रदर्शन कर साय सरकार को नींद से जगाने का प्रयास करने का निर्णय लिया है।इसके लिए कांग्रेस ने हर जिले में अपने वरिष्ठ नेता को प्रभारी बनाकर भेजने का भी निर्णय लिया है।

 

Jashpur Municipality : जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेश चंद्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 
श्री गैदू ने कहा कि जैतखाम को नुक्सान पहुंचाने और इसके विरोध में बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में भड़की हिंसा, तोड़-फोड़ तथा आगजनी की घटनाओं के लिए भी साय सरकार जिम्मेदार है। यदि सरकार ने समय रहते कार्रवाई की होती तो इतनी बड़ी घटना ही नहीं होती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU