Congress President कांग्रेस अध्यक्ष ने किया मुस्लिम समाज के जुलूस का भव्य स्वागत

Congress President

Congress President कांग्रेस अध्यक्ष ने किया मुस्लिम समाज के जुलूस का  स्वागत

Congress President राजनांदगांव। जश्न ए ईद मिलाद उन नबी पर निकली मुस्लिम समाज के जुलूस का शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की अगुवाई में आजाद चौक में पंडाल लगाया गया था, जहां से समाज के लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

Congress President  इस दौरान बच्चों में चॉकलेट व बिस्किट का वितरण भी किया गया। छाबड़ा ने मुस्लिम समाज के भाईयों से गले मिलकर उन्हें पर्व की बधाई दी। मुस्लिम समाज के भाईयों को पर्व की बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने हमेशा शांति और सद्भावना का संदेश दिया है।

Congress President  उन्होंने ही सबसे पहले महिलाओं को उनके पूरे अधिकार और बराबरी का हक दिया है। उन्होंने हमेशा अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखने और सभी धर्म का सम्मान करने की बात कही है। इस दिन पैगम्बर मोहम्मद साहब को पढ़ा जाता है और उन्हें याद किया जाता है।

Congress President  जुलूस के स्वागत के दौरान श्री छाबड़ा के साथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाहिद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी कमलजीत सिंह पिन्टू, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री महेन्द्र शर्मा, झम्मन देवांगन, पिफरोज अंसारी, नरेश शर्मा, अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन,

Congress President  शरद खंडेलवाल, अनीस जैन, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, मनीष साहू, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, भरत सोनी, नारायण सोनी, अतुल शर्मा, अब्बास खान, मुस्तफा जोया, शकील रिजवी, संजय साहू, अशफाक अली, आरबी मिश्रा, तौसिफ गोरी, संदीप जायसवाल, अर्जुन सिंह कुर्रे, सुकृत गुप्ता सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU