Congress ka Raashtravyaapee Dharana : कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन आज
रायपुर। प्रदेश की congress आज राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन करेगी। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस Rajbhavan का घेराव करने जा र ही है।

कांग्रेस द्वारा सुबह 11 बजे से RAIPUR के आम्बेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। एक सभा को संबोधित करने के बाद संगठन के लोग राजभवन का घेराव करेंगे।
कार्यक्रम में CM BHUPESH BAGHEL, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बता दें कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राजभवन तक पैदल चलकर जाएंगे। इस धरना प्रदर्शन में CM BHUPESH BAGHEL , प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत प्रदेश के सभी बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।
CONGRESS इस प्रदर्शन का आयोजन ब्लाक, जिला व प्रदेश स्तर पर भी आयोजित करेगी। राजभवन घेराव में सभी विधायक, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता भाग लेंगे और सामूहिक गिरफ्तारी देंगे।
कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी हल्ला बोल प्रदर्शन
अम्बेडकर चौक में आयोजित होगा विशाल धरना प्रदर्शन….
देश मे बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के विरोध में होगा कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन….
ब्लाक,जिला व प्रदेश स्तर पर आयोजित होगा धरना प्रदर्शन….
बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देंगे कांग्रेसी नेता…