Congress dominance in elections : राशि के हाथ शहर की कमान, 27 साल बाद पालिका में कांग्रेस का कब्जा

Congress dominance in elections :

Congress dominance in elections : राशि के हाथ शहर की कमान, 27 साल बाद पालिका में कांग्रेस का कब्जा

Congress dominance in elections : महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में आज कांग्रेस की प्रत्याशी राशि त्रिभुवन महिलांग को 19 पार्षदों ने अपना मत देकर शहर सत्ता की कमान उन्हें सौंप दी है। भाजपा प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर को मात्र 11 मत मिले। जबकि उन्हें भाजपा के 6 और 8 निष्कासित पार्षदों का समर्थन मिलने की बात कही जा रही थी।

आज संपन्न हुए नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में दोनों ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के नाम अंतिम समय सामने आया। एक घंटे विलंब से प्रारंभ हुए चुनावी प्रकिया में अंतिम समय में कांग्रेस से राशि त्रिभुवन महिलंाग ने नामांकन दाखिल किया वहीं भाजपा से प्रकाश चंद्राकर और देवीचंद राठी ने नामांकन दाखिल किया।

नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के बाद पत्रों की संवीक्षा पश्चात देवीचंद राठी ने अपना नाम वापस ले लिया। करीब 1.10 बजे मतदान की प्रकिया प्रारंभ हुई जो 1.45 बजे तक चला।

बाद मतगणना प्रारंभ हुई, गणना समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी एसडीएम भागवत जायसवाल ने 19 मत प्राप्त करने वाली राशि त्रिभुवन महिलांग को विजयी घोषित किया। यहां 14 पार्षदों के समर्थन में उतरी भाजपा के प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर को मात्र 11 मत ही मिल पाया। चुनाव परिणाम से कांग्रेसजनों में भारी उत्साह दिखा।

Congress dominance in elections : कांग्रेस को 4 मतों का फायदा

Congress dominance in elections :
Congress dominance in elections : राशि के हाथ शहर की कमान, 27 साल बाद पालिका में कांग्रेस का कब्जा

ज्ञात हो कि कुल 30 सदस्यीय पालिका में कांग्रेस के 15, भाजपा के 6, 8 भाजपा से निष्कासित पार्षद और एक आप पार्षद हैं। हालांकि शुरु से ही चुनाव में कांग्रेस का दबदबा नजर आ रहा था। वहीं दबी-जुबान में यह भी कहा जा रहा था कि यदि भाजपा से किसी नया चेहरा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी होता तो भाजपा के जीतने की उम्मीद थी।

प्रारंभ से ही दोनों ही पार्टियों में अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। कांग्रेस से राशि त्रिभुवन महिलांग का नाम लगभग तय माना जा रहा था साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण चंद्राकर का नाम भी सामने आ रहा था। वहीं भाजपा की ओर से नाम को लेकर अंतिम समय तक सस्पेंस बना रहा।

अचानक प्रकाश चंद्राकर का नाम आने से पार्टी के अंदर ही फिर से बगावत की चर्चाएं शुरु हो गई। यह सस्पेंस और बढ़ गया जब पार्षद देवीचंद राठी ने भी नामांकन दाखिल कर दिया। लेकिन उनके नाम वापसी के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को जीत की उम्मीद बढ़ गई थी। चुनाव में कांग्रेस को 19 मत प्राप्त होना इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि निष्कासित पार्षदों ने दूसरी बार क्रास वोटिंग की होगी।

Congress dominance in elections : शहर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित : विनोद

also read : https://jandhara24.com/news/109119/child-pornography-case-in-raipur-raipur-police-took-big-step-on-child-pornography-11-accused-arrested/

चुनाव परिणाम आने के बाद पालिका पहुंचे विधायक व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की रीति-नीति के साथ सभी कांग्रेस के पार्षद और कार्यकर्ताओं की जीत है। शहर विकास के लिए कांग्र्रेस दृढ़संकल्पित है।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। जिससे जनता खुश है। अब 27 साल बाद नगर पालिका में कांग्रेस की सरकार बनी है। हम सब मिलकर शहर विकास को नई गति देंगे।

Congress dominance in elections : जीत के जश्न में जमकर हुई आतिशबाजी

राशि महिलांग के अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा के बाद शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। नगर पालिका कार्यालय, कांग्रेस भवन और उनके घर के पास उनके समर्थकों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर जीत का जश्र मनाया।

Congress dominance in elections : भूपेश है तो भरोसा है और विनोद है तो विकास है : राशि

also read : Brahma Kumaris : हर छोटी बड़ी बातों में छिपी हुई खुशियां को ढूढंना होगा

पालिका चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पराजित कर विजयी हुईं पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि चुनाव में हुई जीत पार्षदों की और पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। इसके साथ ही प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और विधायक विनोद चंद्राकर के विकास कार्यों की देन है।

हम सभी मिलकर शहर विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। प्रत्येक वार्ड की जनता की समस्याओं के निराकरण के साथ ही उनकी मूलभूत सुविधाओं को उन तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होने ‘भूपेश है तो भरोसा है और विनोद है तो विकास है’ का नारा भी बुलंद किया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU