Congress : महाकाल लोक को लेकर कांग्रेस ने सरकार को धमकाया

Congress :

Congress महाकाल लोक पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा सात दिन के भीतर कोर्ट जाएंगे

Congress इंदौर । उज्जैन में बीते रविवार को तेज आंधी से महाकाल लोक की मूर्तियां खंडित हुई थी। उसे लेकर इंदौर में शनिवार को कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेस में सरकार पर हमला बोला। पार्टी नेताओं ने कहा महाकाल लोक निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सीएम को इस मामले में तत्काल जांच बैठाना थी जो नहीं बैठाई गई।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि महाकाल लोक भ्रष्टाचार को लेकर हम विधि विशेषज्ञों से मिल रहे हैं और हमारे पास कई दस्तावेज हैं। हम लोग सात दिन के अंदर हाईकोर्ट जाएंगे और भ्रष्टाचार करने वालों का मुखौटा उखाड़ कर उनके चेहरे बेनकाब करेंगे। केके मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि महाकाल लोक में चाइना के मटेरियल से घटिया काम किया गया है। उन्होंने कहा महाकाल लोक निर्माण में जितना धन खर्च किया गया उसइसे कई गुना क म में यह काम अच्छै से हो सकता था। भ्रष्टाचार के कारण इसकी लागत बढ़ा कर रुपया खर्च किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU