Collector Ranu Sahu निरीक्षण में चक्रधर बाल सदन पहुंचीं कलेक्टर रानू साहू

Collector Ranu Sahu

उमेश कुमार डहरिया

Collector Ranu Sahu सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिया निर्देश

Collector Ranu Sahu रायगढ़ ! कलेक्टर रानू साहू आज शाम चक्रधर बाल सदन के निरीक्षण में पहुंची। यहां उन्होंने निवासरत बच्चों से मुलाकात की तथा भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं तथा मांगों के आधार पर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ विस उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के आकस्मिक निधन पर राहुल ने जताया शोक

Collector Ranu Sahu उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए सारी जरूरी सुविधाएं मुहैय्या कराना हमारी जिम्मेदारी है।

Collector Ranu Sahu उन्होंने बच्चियों से बात करते हुए उनके पढ़ाई-लिखाई और खान-पान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चियों से कहा जीवन नींव तैयार करने में पढ़ाई की सबसे मजबूत भूमिका होती है। अच्छे से पढ़ाई कर आप जीवन में सभी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जीवन में कई बार चुनौतियों से निराशा के भाव मन में आते हैं। लेकिन हमे सकारात्मक तरीके से इन चुनौतियों से निपटना है। इसके लिए हमेशा आपको अपना मनोबल ऊंचा रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आप सभी में सामथ्र्य की कमी नहीं। अनुशासन से किए गए निरंतर प्रयासों से सफलता जरूर हासिल होगी।

https://jandhara24.com/news/118134/ind-vs-sa-1st-t20-live-score-african-batsman-out-for-9-runs-in-front-of-arshdeep-chahars-stormy-bowling/

कलेक्टर साहू ने बच्चियों से उनकी हॉबीज को लेकर बात की। उन्होंने बच्चों को सबेरे एक्सरसाइज और जुंबा कराने के लिए कहा। जिससे बच्चे दिनभर की एक्टिविटीज के लिए तरोताजा रहें। उन्होंने बच्चों को मनोरंजक और ज्ञानवर्धक मूवीज दिखाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बच्चियों को विशेष रूप से गुड टच बैड टच के बारे में जागरूक करने के लिए कहा

कलेक्टर साहू ने भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई घर और डाइनिंग का निरीक्षण किया और रसोइयों से बात की। उन्होंने मेनू अनुसार नाश्ता और भोजन बच्चों को देने के लिए कहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU