Collector कलेक्टर नूपुर राशी पन्ना ने हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

Collector

Collector मरीजों के इलाज में सुविधा के दिए निर्देश

Collector सक्ती। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिला अस्पताल का निरीक्षण, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए।

Collector अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्था का निरीक्षण शनिवार को कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया।

Collector उन्होंने इस दौरान जिला हास्पिटल के आपातकालीन कक्ष ,सर्जिकल गहन चिकित्सा, ऑपरेशन थियेटर, लैब पैथोलॉजी, आदि स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर वर्तमान में आने वाले मरीजों के प्रकार और संख्या के संबंध में जानकारी ली।

Collector उन्होंने मरीजों से बातचीत कर यहां मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में भी प्रतिक्रिया ली। कलेक्टर ने अस्पताल में साफ सफाई बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने हास्पिटल में यहां विभिन्न विभागों में मानक के अनुसार मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर देते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। जलजमाव की समस्या को दूर करने के संबंध में भी तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने अस्पताल के मशीनों के बारे में जानकारी लेते हुए मशीनों को अपडेट करने की सलाह दी साथ ही साथ उन्होंने अस्पताल के लिफ्ट की ख़राबी को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU