Former Chief Minister : पर्ची वाले मुख्यमंत्री है सीएम साय : बलौदाबाजार की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

Former Chief Minister :

Former Chief Minister :  भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी हुई बलौदाबाजार की घटना

 

Former Chief Minister :  बिलासपुर। अपने एक दिवसीय यात्रा पर बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी की वजह से बलौदाबाजार में इतनी बड़ी घटना हुई है। बलौदाबाजार की घटना भाजपा का प्रायोजित आंदोलन था, और भाजपा के द्वारा फाइनेंस किया गया था।

Former Chief Minister : बलौदा बाजार की घटना के जरिए भाजपा समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने तोखन साहू को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर बीजेपी पर उठाए सवाल। जातिगत समीकरण को साधने वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक को किया साइड लाइन, अरुण साव का बढ़ाया कद मोदी-शाह के पिछले 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा भाजपा नेताओं का अवमानना हुआ है।

 

Collector Vinay Kumar Langeh : विक्षिप्त व्यक्ति का रेस्क्यू कर बेहतर इलाज के लिए भेजा गया मानसिक चिकित्सालय

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर भी बड़ा हमला किया है। सीएम साय को पर्ची वाला मुख्यमंत्री बताया है। पूर्व सीएम ने नक्सलवाद पर कहा कि, हमारी सरकार ने 5 साल में जो व्यवस्था की थी, उसी का आज परिणाम दिखाई दे रहा है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU