(Chief Minister Bhupesh Baghel) धर्मांतरण पर छिड़ी जंग के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही ये बड़ी बात

(Chief Minister Bhupesh Baghel)

(Chief Minister Bhupesh Baghel) चमत्कार दिखाना जादूगरों का होता है काम

(Chief Minister Bhupesh Baghel) रायपुर . इनदिनों सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी की हो रही है तो वो है बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध शास्त्री धीरेंद्र शास्त्री की | हालांकि उनके चमत्कार के किस्से सुर्खियों के बीच विवादों में भी हैं | उनके ये चमत्कार सियासी रंग में आ गए हैं |

धर्मांतरण पर छिड़ी जंग के बीच मंत्री कवासी लखमा के धीरेन्द्र शास्त्री को चैलेन्ज के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है | उन्होंने कहा कि चमत्कार दिखाना जादूगरों का काम होता है | इधर भाजाप का कहना है कि किसी भी धर्म मंच को चुनौती देना निंदनीय है |

(Chief Minister Bhupesh Baghel) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के आरोपों पर कहा कि धर्मांतरण पर हमने लगातार कार्रवाई की है, लेकिन भाजपा इसके नाम से गुंडागर्दी कर रही है | हम इसे रोकने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं | धर्मांतरण पर घर वापसी और बाबा की बात पर कहा जो लोग वापस कराए है उन्हे यह भी बताना चाहिए की उन्हें किस वर्ण में रखा गया है | साथ ही उन्हें किस समाज से जोड़ा गया |

वही महाराज धीरेंद्र शास्त्री की चमत्कारों को लेकर कहा कि वो चाहे कोई भी मार्ग अपनाएं, कोई मार्ग से साधना करें, उसे सिद्धियां मिल ही जाती है, लेकिन किसी को इस तरह चमत्कार नहीं दिखानी चाहिए | इससे केवल समाज में जटिलता आती है | मख्यमंत्री ने कहा कि चमत्कार दिखाना जादूगरों का काम होता है |

इधर मुख्यमंत्री के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर दिए बयान पर भाजपा कहा चुप बैठने वाली थी उनकी भी प्रतिक्रिया सामने आई | सांसद सुनील सोनी ने कहा कि शास्त्री का बड़ा उद्देश्य है, जो छग में बड़ी तेजी से धर्मांतरण हो रहा है, वो रुके | बस्तर के अंदर अदिवासी नृत्य भी विलुप्त हो रहा है |

सांसद ने कहा कि यह धर्मान्तरण के कारण हो रहा | देश से अलग करने का षड्यंत्र चल रहा है, इसका हम विरोध करते हैं | सब अपने धर्म में वापस लौटे, इसलिए धीरेंद्र शास्त्री प्रयास कर रहे हैं | हम उनके समर्थन में है, धर्म मंच को चुनौती देना अशोभनीय हैं |

(Chief Minister Bhupesh Baghel)  फ़िलहाल धीरेन्द्र शास्त्री को जहां एक ओर विरोध का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं कई नेता उनके समर्थन में भी उतर रहे हैं | मामला इस समय मीडिया की सुर्खियों में है | सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU