(Chief Minister Bhupesh Baghel) छग में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं देश के लिए मॉडल : मदन साहू

(Chief Minister Bhupesh Baghel)

(Chief Minister Bhupesh Baghel) छग में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं देश के लिए मॉडल : मदन साहू

(Chief Minister Bhupesh Baghel) राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीदी को जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने किसानों का सम्मान करार दिया है।

(Chief Minister Bhupesh Baghel) इसके साथ ही खरीद्बक्त मार्केटिंग सीजन में सेंट्रल पूल में सबसे अधिक धान जमा कराने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ को दूसरा सबसे बड़ा राज्य बनने पर  साहू ने सरकार सहित किसानों को बधाई दी है।

जिला अध्यक्ष साहू ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ही है जो किसानों का एक-एक दाना उचित समर्थन मूल्य में खरीद रही है। आज यहां किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं देश के लिए मॉडल साबित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री  बघेल की मंशानुरुप प्रदेश नए कीर्तिमान रच रहा है।  साहू ने कहा कि, चार सालों में इस सरकार ने पूरी लगन से प्रदेश के जिस विकास के लिए काम किया है यह उसका ही नतीजा है।

उन्होंने कहा कि, अब तो आंकड़े भी साबित कर रहे हैं कि अन्नदाताओं को उनका सम्मान लौटाकर भूपेश सरकार ने राज्य की आर्थिक स्थिति, रोजगार और खुशहाली के नए रास्ते खोले हैं।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना और भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना ने सबको विकास के समान अवसर उपलब्ध कराए हैं। आने वाले मार्च माह में किसानों को न्याय योजना की चौथी किस्त भी जारी की जाएगी।

साहू ने बताया कि, आंकड़ों के मुताबिक 20 जनवरी तक राजनांदगांव जिले के एक लाख 15 हजार 789 किसानों ने 51 लाख 68 हजार 335 क्विंटल धान बेचा है। इसमें 42 लाख 74 हजार 295 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका है। अभी भी धान खरीदी के लिए कुछ दिन शेष हैं। जिले में लगभग सभी किसानों को भुगतान किया जा चुका है या किया जा रहा है। किसानों को 2640 रुपए की दर से भुगतान किया जा रहा है।

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि, हमारी सरकार ने किसानों से किया हर वायदा पूरा किया है और यही इस सरकार का ध्येय भी है। कर्ज माफी के साथ ही 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा पूरा किया। सरकार से मिल रहे प्रोत्साहन के चलते धान का उत्पादन बढ़ा और पंजीकृत किसानों की संख्या भी बढ़ी। जिसके कारण धान का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ और अब धान की रिकॉर्ड खरीदी हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU