Chhattisgarh News today तेंदुए की दस्तक से लोग परेशान, जिंदा महिला को खा गया आदमखोर

Chhattisgarh News today

Chhattisgarh News today तेंदुए की दस्तक से लोग परेशान, जिंदा महिला को खा गयाआदमखोर

Chhattisgarh News today मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। आदमखोर तेंदुए ने कुंवारपुर में रविवार को एक महिला का शिकार किया है। तेंदुए ने महिला को आधा खा भी लिया और बाकी बचे हुए शरीर के हिस्से को छोड़कर चला गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

Chhattisgarh News today मृतका की पहचान फुलझरिया बाई (80 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम गधौरा की रहने वाली थी। वन विभाग के रेंजर रामसागर गुप्ता के अनुसार ये तितौली के बुधौरा जंगल की घटना है। बुजुर्ग महिला देर शाम जंगल से गांव लौट रही थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Chhattisgarh News today ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि ये तेंदुआ आदमखोर हो चुका है। इसके मुंह इंसान का खून लग चुका है, इसलिए इसे जल्द से जल्द पकड़कर दूसरे वन क्षेत्र में छोड़ा जाए। ये अन्य लोगों पर भी हमला कर सकता है। साथ ही जिस इलाके में जंगली जानवर निवास कर रहे हैं, उस क्षेत्र के कंटीले तारों से घेराव करने की मांग भी लोगों ने की है।

Chhattisgarh News today एक महीने पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भी तेंदुए की दस्तक से लोग परेशान थे। यहां तेंदुए ने कई लोगों की बकरियां खा ली थीं। कई मवेशियों को भी मार डाला था। तेंदुए ने कई जंगली जानवरों का भी शिकार किया था। मामला बरमकेला वन परिक्षेत्र का था। बरमकेला में गांव के लोगों का जीवन मवेशियों पर निर्भर है, लेकिन इनके मारे जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था।

करीब 2 महीने पहले कांकेर जिले कोकपुर में तेंदुआ देखा गया था। तेंदुआ सड़क पर आ गया था, जिसका वीडियो एक कार सवार ने फोन पर शूट कर लिया था। 10 दिन पहले भी कांकेर के रामनगर के पहाड़ में तेंदुए की दहाड़ सुनते ही आसपास के रिहायशी इलाकों में दहशत फैल गई थी। डर के चलते लोग अपने बच्चों के साथ घरों में दुबक गए थे।

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU