Chhattisgarh High Court : मुख्य न्यायाधिपति सिन्हा ने उच्च न्यायालय भवन स्थित एसबीआई शाखा का किया अवलोकन

Chhattisgarh High Court :

Chhattisgarh High Court :  मुख्य न्यायाधिपति सिन्हा ने उच्च न्यायालय भवन स्थित एसबीआई शाखा का किया अवलोकन

 

Chhattisgarh High Court :  बिलासपुर !   छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की उच्च न्यायालय भवन में स्थित शाखा का अवलोकन किया गया।

उल्लेखनीय है कि 01 जुलाई 1955 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी जिसके उपलक्ष्य में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से डिप्टी जनरल मैनेजर श्री आलोक रंजन द्वारा पुष्प गुच्छ से मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा का स्वागत किया गया। हाल ही में उच्च न्यायालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में नवीन साज-सज्जा की गई है तथा शाखा में एक व्ही.आई.पी. लाउंज भी बनाया गया है। बैंक के अधिकारीगणों द्वारा मुख्य न्यायाधिपति को बैंक परिसर तथा व्ही.आई.पी. लाउंज का भ्रमण कराया गया तथा ग्राहकों हेतु इस शाखा में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की।

Chhattisgarh High Court :  भ्रमण के दौरान रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार (प्रशासन)  अवध किशोर, संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस  एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम, कोर्ट ऑफिसर  एफ.के. बिसेन, प्रोटोकॉल अधिकारी  आर.एस. नेगी,  विजय प्रकाश पाठक, सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर  आनंद प्रियदर्शनी, ब्रांच मैनेजर  प्रियंका सिंह बेरू व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

NH–43 Ambikapur Road : कैप्सूल वाहन के कुचलने से बाइक सवार व्यक्ति का एक हाथ क्षतिग्रस्त, आइये पढ़े पूरी खबर

उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधिपति  रमेश सिन्हा कार्य-व्यवस्था में सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत् हैं। पूर्व में भी उनके मार्गदर्शन व दिशा-निर्देश में उच्च न्यायालय तथा जिला न्यायालयों में अधिवक्ताओं, पक्षकारों, अधिकारियों व कर्मचारियों के हितार्थ अनेकों सुविधाओं यथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोस्ट ऑफिस इत्यादि की स्थापना व विस्तार किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU