(Chhattisgarh) भाजपा-कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ को लूटने का काम

(Chhattisgarh)

(Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ में विकल्प में आम आदमी पार्टी

(Chhattisgarh) भानुप्रतापपुर पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा

 

(Chhattisgarh) भानुप्रतापपुर। जिला मुख्यालय के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को भानुप्रतापपुर पहुचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने विश्राम गृह में पत्रकारों से रूबरू हुए। एवं आगामी छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव कि तैयारी व रणनीति के सम्बंध में चर्चा किया।

(Chhattisgarh) उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी पूरे 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रति लोगो मे एक उत्साह बना हुआ है। छत्तीसगढ़ के लोग भाजपा और कांग्रेस की सरकार को देख चुके है। लोग चाहते है कि प्रदेश में आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प बने। दोनों पार्टी केवल जनता को लूटने का काम किया है।

छत्तीसगढ़ में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, नियमितीकरण, व मानदेय के समस्याओ से लोग जूझ रहे है। राज्य के मुख्यमंत्री को जनता का कोई ख्याल नही है बल्कि उन्हें अपने कुर्सी बचाने के लिए ऊपर राशि भेजने के जुगाड़ में लगा हुआ है।

प्रदेश में चारो ओर भ्रष्टाचार का आलम बना हुआ है। वही यदि करप्शन कि बात करे तो भाजपा एवं कांग्रेस मौन छुपी साध लेते है, हम लोग इन बातों को उठा रहे है। स्थिति परिस्थिति को देखते हुए अब जनता भी एक विकल्प की तलाश में थी आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प आने वाले चुनाव में होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में कार्यकर्ता संवाद चल रहा है, जिसमे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सामाजिक सहित सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में जुड़ रहे है। लोगो से आह्वान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बने 20 वर्ष हो गए है, लेकिन यहा केवल लूट खसोट का खेल चल रहा है।

केजरीवाल दिल्ली सरकार के गवर्मेंट मॉडल स्वास्थ्य, शिक्षा, अच्छे व्यापार, रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं शहीद जवान परिवार को एक करोड़ सहित जनहित एजेंडा में काम कर रही है।

यही कारण है कि दिल्ली में तीसरी बार हमारी सरकार है। अब छत्तीसगढ़ के जनता भी दिल्ली गवर्मेंट मॉडल की सराहना व भरोसा करते हुए पंजाब में भी सरकार बनाये है। गुजरात मे भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराया है।

राष्ट्रीय पार्टी बन गए है। छत्तीसगढ़ को एक नया राज्य बनाने में लगे हुए है। इस प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, जिलाध्यक्ष हरेश चक्रधारी, संत सलाम सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU