Chhattisgarh : थिएटर आर्टिस्ट कर रहे हैं रामायण, विलुप्त हो रहे इस कला को जिंदा रखने की है चेष्टा

Chhattisgarh :

Chhattisgarh झारखंड रामायण मंडली

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ और रायगढ़ के ऐतिहासिक में एक नया अध्याय जुड़ गया है रायगढ़ के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है महोत्सव के दूसरे दिन अरण्य काण्ड पर आधारित रामायण मंडली की प्रतियोगिता आयोजित की गई है इसमें झारखंड के 25 सदस्यीय मंडली में अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी…कलाकार इस प्रतियोगिता में शामिल होकर खुश थे उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम सभी राज्यों में होनी चाहिर ताकि कलाकारों का मनोबल बढ़े और रामायण मंडलिया आगे भी इसी प्रकार से काम करें….आगे उन्होंने क्या कहा देखिए खास बातचीत हमारे संवाददाता इम्तियाज अंसारी के साथ….

महाराष्ट्र रामायण मंडली  

रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रदेश की रामायण मंडली ने अपनी प्रस्तुति दी…यहां एक ऐसी रामायण मंडली पहुंचा है जिनकी कई पीढ़ी इसी काम को कर रही है ये कलाकार खुद 40 सालों से रामायण कर रहे हैं लेकिन इनका अगला पीढ़ी इस काम को करना नहीं चाहते हैं उनका कहना है इससे दिल को तो संतुष्टि होती मिलता है लेकिन घर नहीं चल पाता…जी हां हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के वर्धा से आए रामायण मंडली की…जिन्होंने हमारे संवाददाता इम्तियाज अंसारी से बातचीत में बताया कि हमारी मंडली कई साल से प्रस्तुति दे रही है लेकिन इससे हमारा घर नहीं चल पाता…लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद है कि इस तरह के आयोजन किया। ऐसा आयोजन हर राज्य में होना चाहिए देखिए आगे उन्होंने क्या कहा….

मध्यप्रदेश रामायण मंडली

थिएटर आर्टिस्ट कर रहे हैं रामायण, विलुप्त हो रहे इस कला को जिंदा रखने की है चेष्टा

भगवान राम के ननिहाल में उनके गुणगान के लिए तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया गया है महोत्सव के दूसरे दिन अरण्य काण्ड पर आधारित रामायण मंडली की प्रतियोगिता आयोजित की गई है इसमें आज मध्यप्रदेश के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी… 25 सदस्यीय इस मंडली में ज्यादातर कलाकार थिएटर आर्टिस्ट हैं इनका एक ही ध्येय है कि रामायण मंडलियों को फिर से जिंदा किया जाए इसे लोगों तक पहुंचाया जाए… पहले गांव गांव में ये मंडलिया सक्रिय थी लेकिन आज विलुप्त होने के कगार पर है…इसे पुनः जिंदा किया जाए…उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ शासन का यह आयोजन सराहनीय है आगे उन्होंने क्या कहा देखिए खास बातचीत हमारे संवाददाता इम्तियाज अंसारी के साथ….

 

असम रामायण मंडली

लड़कियों की रामायण मंडली ने दी शानदार प्रस्तुति

संस्कृति धानी रायगढ़ इन दिनों राम की भक्ति में सराबोर है रायगढ़ के ऐतिहासिक मैदान रामलीला में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन देश के कई प्रदेशों की रामायण मंडलिया अपनी प्रस्तुति दे रही है…इस अवसर पर असम के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी…21 सदस्यीय इस मंडली की खास बात यह है कि इसमें अधिकतर युतियां हैं इनकी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया..इन्होंने बताया की बहुत कम समय में ये प्ले को तैयार किया…ये सभी कलाकार स्टूडेंट हैं जो वर्तमान में तालीम हासिल कर रहे हैं इन्होंने और क्या कहा देखिए खास बातचीत…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU