aajkijandhara

Transfer ट्रांसफर के नाम पर महिला कर्मचारी को अपने पास बुलाने का ऑडियो सोशल मिडिया पर वायरल

Charama Latest News : बिहान के दीदियों के वार्षिक महिला अधिवेशन में पुलिस विभाग कांकेर के द्वारा अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा को लेकर जागरुकता सप्ताह का आयोजन

Charama Latest News

Charama Latest News बिहान के दीदियों के वार्षिक महिला अधिवेशन में जागरुकता सप्ताह का आयोजन

Charama Latest News चारामा !  ग्राम सराधु नवागांव में बिहान के दीदियों के वार्षिक महिला अधिवेशन में पुलिस विभाग कांकेर के द्वारा अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया गया।

https://jandhara24.com/web-stories/what-are-the-colors-of-the-nine-days-of-navratri-and-what-is-the-tradition-of-wearing-which-color-on-which-day/

इस अवसर पर बिहान समूह के उपस्थित महिलाओं को  रत्ना सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के द्वारा कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए महिलाओं से आपसी चर्चा कर उनसे सवाल जवाब किया गया ,उन्हें अपने अधिकार के प्रति जागरुक रहने के लिए कहा गया, साथ ही साथ कानून में महिलाओं के लिए क्या क्या प्रवधान है ,उसकी जानकारी दी गई।

Charama Latest News  डीएसपी मेखलेंद्र प्रताप सिंह ने महिला जागरुकता संबंधी अपने वक्तव्य में महिलाएं आदिकाल से अग्रणी भूमिका में रही है, आज भी महिला पुरुषो की अपेक्षा आगे हैं ,बस महिलाओं को जागरुक करने की अवश्यकता है ,इसी को ध्यान मे रख कर जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Karma Jayanti डॉ.खिलावन साहू के मुख्य आतिथ्य में कर्मा जयंती संपन्न

पुलिस निरीक्षक महेश प्रधान साइबर सेल के द्वारा साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए उससे बचने के उपाय बताया गया ,साथ ही साथ महिला सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई और बताया गया की इसके माध्यम से जब आप किसी मुश्किल में हो तो तुरंत पुलिस आपकी मदद के लिए उस स्थान पर पहुंच जायेगी।

अधिवक्ता उषा सिन्हा के द्वारा महिलाओं को उनके पिता के पैत्रिक संपत्ति में बेटी की बराबर अधिकार की जानकारी दी, साथ ही रानी लक्ष्मी बाई के उदाहरण देते हुए कहा की महिला कमजोर नही है ,हर मामलो मे पुरुषो से कम नहीं है व निशुल्क विधि परामर्श की जानकारी दी गई।

Charama Latest News  इस कार्यक्रम मे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 जिला समन्वयक अमित बघेल के द्वारा बाल अधिकार,पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी व चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई ।सीवी डेवलपमेंट सोसायटी भामनी साहू के द्वारा घरेलू हिंसा, महावारी स्वक्षता की जानकारी दी गई, साथ ही साथ सहायक उप निरीक्षक केजुराम रावत याता शाखा के द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में निरीक्षक मनोरमा कुर्रे चारामा, थाना प्रभारी, चाइल्ड लाइन टीम मेंबर सीमा यदु, चैतन्य फाउंडेशन से उर्वशी यादव सहभागी समाज सेवी संस्था से तिलेश्वर साहू, नवीन,ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *