CG Breaking News : भरभरा कर गिरी दीवार, नल से पानी भर रही महिला की मौत, 02 घायलों को रायगढ़ रेफर

CG Breaking News : भरभरा कर गिरी दीवार, नल से पानी भर रही महिला की मौत, 02 घायलों को रायगढ़ रेफर

CG Breaking News : भरभरा कर गिरी दीवार, नल से पानी भर रही महिला की मौत, 02 घायलों को रायगढ़ रेफर

पत्थलगांव । पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह करीब 6 बजे वार्ड क्र. 11 भिलाईटांगर में मस्जिद के सामने कच्चे मकान में रह रहे

CG Breaking News : भरभरा कर गिरी दीवार, नल से पानी भर रही महिला की मौत, 02 घायलों को रायगढ़ रेफर
CG Breaking News : भरभरा कर गिरी दीवार, नल से पानी भर रही महिला की मौत, 02 घायलों को रायगढ़ रेफर

एक परिवार माता पिता और 5 वर्षीय बच्ची के उपर घर के बगल की एक दीवार भरभरा कर गिरने से मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Also read : Chhattisgarh Amrit Mahotsav : मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीवार की चपेट में आने से पानी भरने के लिए पास खड़ी महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।

CG Breaking News

वहीं कच्चे मकान के अंदर पिता और पुत्री भी दीवार की चपेट में आने से मलबे में दबे होने पर आसपास के लोगों द्वारा मलबे को कड़ी मशक्कत से हटाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय महिला स्वाति रजक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 6 बजे महिला नल से पानी भरने के दौरान बगल में मकान की दीवार के गिरने से मलबे के नीचे महिला दब गई।

जिसके बाद अफरा–तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से पत्थलगांव के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया।

बीएमओ जेम्स मिंज ने बताया कि आज सुबह दीवार गिरने से महिला को मृत हालत में अस्पताल लाया गया था। साथ ही दो अन्य घायलों को चेस्ट इंजरी होने से अस्पताल में रखा गया था।

प्राथमिक उपचार करने के पश्चात 5 वर्षीय बच्ची के चेस्ट में इंजरी होने के कारण दोनो घायलों को रायगढ़ रेफर किया गया है।

Also read  :https://jandhara24.com/news/107410/ed-raided-the-place-of-an-associate-of-this-minister-and-recovered-rs-20-crore-in-cash/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU