CG Breaking : राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा से घबराई भाजपा , यात्रा रोकने बीजेपी का नया षड़यंत्र : विधायक लालजीत सिंह राठिया

CG Breaking :

अनिता गर्ग

CG Breaking : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का राहुल को पत्र भाजपा की घबराहट का नतीजा ..

CG Breaking :  धरमजयगढ़ / जिला रायगढ़ विकासखंड धरमजयगढ़ विधायक लालजी सिंह राठिया (धरमजयगढ़) अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) मध्य क्षेत्रीय आदिवासी विकास प्राधिकरण ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से भाजपा घबरा गयी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा को रोकने संबंधी पत्र को कांग्रेस ने भाजपा का नया षड़यंत्र बताया है। राहुल गांधी की यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से भाजपा की बेचैनी बढ़ गयी है।

CG Breaking :  धमकी-चमकी और दुष्प्रचार करके भी जब भाजपा यात्रा में बाधा नहीं पैदा कर पाई तब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कोरोना के नाम पर यात्रा रोकने राहुल गांधी को पत्र लिख रहे है और राहुल गांधी द्वारा उठाये जा रहे मुद्दों से इतना ज्यादा घबरा गयी है कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की भी मांग करने लगी है।

CG Breaking :  यात्रा रोकने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राहुल गांधी को पत्र लिख रहे है। जब देश में कोरोना के सारे नियम शिथिल कर दिये गये मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे प्रतिबंध समाप्त कर दिये गये है।

CG Breaking :  कोरोना के नये केस आने लगभग बंद हो गये तब भारत जोड़ो यात्रा को ही बंद करने की अपील भाजपा के स्पष्ट षड़यंत्र की ओर इशारा करता है। हाल ही में राज्यों में आम चुनाव हुये लाखों की संख्या में लोगों को एकत्र कर रैलिया करवाई गयी, प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्री रैलियां कर रहे थे तब स्वास्थ्य मंत्री को कोरोना की याद नहीं आती। भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना को जोड़कर भाजपा अपने अंदर के भय को प्रदर्शित कर रही है।

राहुल गांधी के देश जोड़ो अभियान शांति और सद्भाव फैलाने की कोशिशे बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ मुहिम को दबाने के लिये भाजपाई षडयंत्र करना शुरू कर रहे है। भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा की झूठ और नफरत की राजनीति देश के सामने बेनकाब हो रही है।

देश भर में भाजपा के नेता भारत जोड़ो यात्रा के बारे में अनर्गल बयानबाजी और अतार्किक सवाल खड़ा करने की कोशिश के बावजूद देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को अभूतपूर्व समर्थन दे रही है। भारत जोड़ो यात्रा का काफिला 10 किमी तक लंबा हो जाता है। राहुल गांधी की यात्रा में देश के हर वर्ग के लोग साथ आ रहे है।

माननीय विधायक लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि इस यात्रा को 105 दिन हो गये, रोज वे सैकड़ों लोगों से मिल रहे, छात्रों, गरीबों, महिलाओं वंचित हर वर्ग से मिल रहे उनकी समस्या सुन रहे, सांत्वना दे रहे। मीडिया के साथियों से मिल कर भारत जोड़ो यात्रा में भारत के सामने मौजूद गंभीर विषयों पर देशवासियों के साथ सीधा संवाद किया जा रहा।

अभी तक 6 राज्य तमिलनाडु, केरला, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका, तेलंगाना, महाराष्ट्र के हजारों लोगों से राहुल गांधी मिल चुके है तथा 150 दिनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किमी. का रास्ता तय करेंगे और देश भर में लाखों लोगों के साथ भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है कि हम बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासियों सबकी बात सुन सकें, उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकें। हम सफल भी हो रहें हैं, युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं, साथ चल रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU