CG BREAKING : कड़ी सुरक्षा के बीच 72 % मतदान, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ उपचुनाव

CG BREAKING :

CG BREAKING : मतदान केंद्रों में सुरक्षा के सख्त पहरा

CG BREAKING : भानुप्रतापपुर। विधानसभा उपचुनाव पुलिस चौकसी के चलते शांतिपूर्ण तरीके से निपटी। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस तैनात थी। इस दौरान डीआईजी बालाजी राव और एएसपी शलभ सिन्हा भी लगातार मतदान केंद्रों पर राउंड लेते रहे, जिससे पुलिस की चुस्त-दुरूस्त रही।

CG BREAKING : भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे तक हुआ। नगरीय क्षेत्र में कपकपाती ठंडी होने के चलते सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही। दस बजे के बाद धूप निकलने पर मतदान ने रफ्तार पकड़ी। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से ही लंबी कतार लगी हुई थी।

महिलाओं एवं युवाओं में वोट करने के लिए उत्साह दिखाई दिया। विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार वृद्ध मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बुजुर्गो को वाहन सुविधा से बैठाकर मतदान केंद्र तक लाया गया।

इनके मदत करने सुरक्षा बल एवं एनसीसी के छात्र छात्राओं जुटे रहे। जहां पर वृद्धा ने अपने मत का प्रयोग करते हुए अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही इस विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भी शामिल हुए उन्होंने बताया कि अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करना बहुत अच्छा लग रहा है।

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

भानुप्रतापपुर क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच उप चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। लगभग 70% मतदान हुआ। कुल 195822 मतदाताओं में कुल 127010 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें
पुरुष 95266 महिला 100555 अन्य शामिल हैं।

1 दोपहर 3 बजे तक मतदान पुरुष 59895 महिला 67125 ने मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। डीआईजी बालाजी राव, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मतदान केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। निर्धारित समय सुबह 8 बजे मतदान प्रारंभ हुआ।

डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक मतदान प्रारंभ से समाप्ति तक डटे रहे। थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल एवं सुरक्षा बल मुस्तैद थे।

विदित हो कि पूर्व विधायक स्व मनोज सिंह मंडावी के निधन होने के बाद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80 रिक्त हो गया था। जिसे पूर्ण करने आज के लिए मतदान सम्पन्न हुआ। कुल 256 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमे 17 अति संवेदनशील व 85 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए थे।

भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र मतदाता की संख्या एक लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं, इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता, एक लाख 555 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल है।

ईवीएम मशीन हुई खराब, मतदान प्रभावित

ग्राम चवेला, कोडेकुर्से, कर्रामाड़ के मतदान केंद्र में ईवीएम वोटिंग मशीन में तकनीकी खराबी आने से कुछ घंटे मतदान प्रभावित रहा है।

मतगणना 8 को कांकेर में

प्रत्याशी के जीत हार का फैसला 8 दिसम्बर को कांकेर में होना है। जैसे तैसे मतदान तो निपट गया है, अब लोगो के निगाहे 8 दिसम्बर पर रहेगी क्या कांग्रेस अपनी सीट बचा पाएगी या फिर भाजपा या अन्य की झोली में जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU