CG bhilai news today : महापौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ, गर्भवती महिलाओं को हर गुरुवार को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

CG bhilai news today :

रमेश गुप्ता

CG bhilai news today : गर्भवती महिलाओं को हर गुरुवार को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

CG bhilai news today : भिलाई-3 .. महापौर निर्मल कोसरे ने स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र भिलाई – चरोदा को एक बड़ी सौगात से नवाजा है। इस सौगात ने सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव की कोशिश को आसान बना दिया है। ऐसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 में निशुल्क सोनोग्राफी मशीन की स्थापना से होगा। महापौर ने पूजा अर्चना कर सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया। प्रत्येक गुरुवार को इस मशीन से गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की निशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी।

CG bhilai news today : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 को शासन की ओर से सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध हुई है। महापौर निर्मल कोसरे ने एक गरिमामय कार्यक्रम में इस मशीन का शुभारंभ किया। प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप उपचार के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को इस मशीन से निशुल्क सोनोग्राफी कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं को आवश्यक होने पर किसी भी दिन निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्रदान किया जाएगा।

CG bhilai news today : महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और सुविधा प्रदान करने के प्रति राज्य सरकार सतत् प्रयास में जुटी हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 को सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराना इसी प्रयास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच के लिए इस केन्द्र में आने वाली गर्भवती महिलाओं को अब सोनोग्राफी के लिए निजी पैथॉलाजी लैब में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनका समय और लगने वाले खर्च में बचत होगी।

CG bhilai news today : इस अवसर पर नगर निगम के एमआईसी सदस्य मोहन साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, युवा कांग्रेस के मो. आमिर, युवराज कश्यप, इंद्रजीत यादव, डॉ अर्पिता शर्मा, डॉ अर्चना पाण्डेय, डॉ नितीन कश्यप, एलएचव्ही ए दत्ता, आर विश्वास, प्रज्ञा कुशवाहा, अनिश वासुदेवन, समीर, आर गजभिए, हिमांशु सूर्यवंशी, चंपा कली सोनी, के वेंकट राव, सुपरवाइजर सैयद असलम सहित चिकित्सक और अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

पहले दिन हुआ 13 महिलाओं का सोनोग्राफी

CG bhilai news today : भिलाई-3 सेक्टर के चिकित्सा अधिकारी डॉ बी. कठौतिया ने बताया कि पहले दिन 13 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी हुई। इससे पहले गर्भवती महिलाओं को कुम्हारी, झीट, सुपेला व दुर्ग जाने पर ही सरकारी अस्पताल में निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्राप्त हो पा रही थी। अब प्रत्येक गुरुवार को भिलाई-3 में डॉ सोनल चक्रवर्ती निशुल्क सोनोग्राफी करने उपलब्ध रहेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU