Cabinet Minister कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर की गई बड़ी कार्यवाही

Cabinet Minister

Cabinet Minister कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर की गई बड़ी कार्यवाही

Cabinet Minister
Cabinet Minister कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर की गई बड़ी कार्यवाही

Cabinet Minister कवर्धा । कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के निर्देश पर पंडरिया विकासखंड के ग्राम कमराखोल (गर्राकोना) निवासी स्व. बुधराम बैगा के आत्महत्या प्रकरण में आरोपियों पर बड़ी कार्यवाही की गई है।

https://jandhara24.com/news/118134/ind-vs-sa-1st-t20-live-score-african-batsman-out-for-9-runs-in-front-of-arshdeep-chahars-stormy-bowling/

Cabinet Minister मण्डल प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मंडल के आदेश द्वारा सहायक परियोजना क्षेत्रपाल अनिल कुमार कुर्रे तथा सहायक परियोजना क्षेत्रपाल प्रवीण सिंह परिहार को थाना कुकदूर में पंजीबंद्ध अपराध प्रकरण में गिरफ्तार किए जाने से उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कवर्धा परियोजना मंडल कवर्धा किया गया है।

Cabinet Minister इसी प्रकार क्षेत्रीय महाप्रबंधक रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के आदेश द्वारा सहायक परियोजना क्षेत्रपाल एवं क्षेत्ररक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया है। पंडरिया वृत्त कवर्धा परियोजना मंडल में पदस्थ सहायक परियोजना क्षेत्रपाल, रंजीत कुमार पटेल का सहायक परियोजना क्षेत्रपाल मुरूमडीह वृत्त, बार नवापारा परियोजना मंडल रायपुर स्थानांतरण किया गया। इसी प्रकार मुरूमडीह वृत्त बार नवापारा परियोजना मंडल रायपुर में पदस्थ सहायक परियोजना क्षेत्रपाल देवनारायण साहू को पंडरिया वृत्त, कवर्धा परियोजना मंडल कवर्धा, में पदस्थ किया गया है।

Cabinet Minister गांगपुर बीट कवर्धा परियोजना मंडल में पदस्थ क्षेत्ररक्षक अरूण कुमार सिंह को कराठी डिपो अंतागढ़, परियोजना मंडल भानुप्रतापपुर और प्रशिक्षण से वापसी उपरांत अंतागढ़ परियोजना मंडल भानुप्रतापपुर में पदस्थ किया गया है। विनायक मानव मरावी का अंतागढ़ परियोजना मंडल, भानुप्रतापपुर से स्थानांतरण गांगपुर बीट कवर्धा परियोजना मंडल कवर्धा में किया गया है।

Cabinet Minister उल्लेखनीय है कि प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने विगत दिनों पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कमराखोल (गर्राकोना) निवासी स्व. बुधराम बैगा के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की थी। मंत्री अकबर ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली थी। वनमंत्री अकबर ने बैगा परिवारजनों से चर्चा करते हुए इस घटनाक्रम की हर पहलुओं पर जांच कराने और हर संभव ममद करने का आश्वासन दिया था।

मंत्री अकबर ने इससे पूर्व भी घटना की जानकारी प्राप्त होने पर जिला और पुलिस प्रशासन को आवश्यक विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की जांच कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Cabinet Minister
Cabinet Minister कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर की गई बड़ी कार्यवाही

विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। विगत दिनों प्रशासनिक टीम द्वारा गांव पहुंचकर मृतक के परिवार से मुलाकात की गई थी। मृत आदिवासी स्वर्गीय बुधराम बैगा के परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में अधिकारियों को जानकारी मिली।

Metro Rail Jobs 2022 : मेट्रो रेल में इन पदों पर निकली नौकरियां, जानिए पूरी जानकारी

मृतक के परिवार में 6 बच्चे है, इसमें से एक बच्चा छोटा है वहीं 4 बच्चे कक्षा चौथी के बाद पढ़ाई छोड़ दिए है। जिला प्रशासन द्वारा अब परिवार के 4 बच्चे पोलमी छात्रावास में प्रवेश दिलाया जा रहा है। चारों बच्चे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करेंगे। इनमें तीन बालिका और 1 बालक शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU