(Breaking CG News) मुर्गा-अंडा खाने के बाद मजदूरों ने किया सल्‍फी का सेवन, बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, नौ का चल रहा इलाज

(Breaking CG News)

(Breaking CG News) मुर्गा-अंडा खाने के बाद मजदूरों ने किया सल्‍फी का सेवन, बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, नौ का चल रहा इलाज

(Breaking CG News) दंतेवाड़ा ! पालनार के लेकामपारा में शुक्रवार को अचानक दस लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। वहीं एक युवक की हालत इस कदर बिगड़ गई कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मुर्गा और अंडा खाने के बाद सल्‍फी का सेवन किया था।

(Breaking CG News) दरअसल, यह पूरा मामला पालनार ग्राम पंचायत के लेकाम पारा इलाके का है। इसी गांव के रहने वाले अक्षय, देवा, राजू, हितेश, भीमा, सोना, बामन, लखमा, हड़मा सहित दस लोग एक साथ काम करने गए थे।

सभी वहीं रहकर काम कर रहे थे। दो दिन पहले भी सभी ने मुर्गा और अंडा खाया था और सल्‍फी पी थी। फिर सुबह भी इसी खाने को फिर से खा लिया। जिसके बाद अचानक एक के बाद एक करके सभी तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्‍टी और दस्‍त की शिकायत होने लगी। सभी घर पर ही देसी इलाज कर रहे थे।

(Breaking CG News) इसी दौरान एक 16 साल के युवक की तबीयत ज्‍यादा बिगड़ गई। इसी दौरान युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इसके बाद 5 लोगों का पालनार और 4 लोगों का किरंदुल प्रोजेक्ट अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

जिसमें बुधराम की हालत गंभीर बतायी जा रही है। डाक्‍टरों द्वारा पूरी निगरानी की जा रही है। पालनार के सरपंच सुकालू मुड़ामी ने बताया खाने में कुछ गड़बड़ी थी या और कोई बात है, इसका पता नहीं चल पाया है, उनके स्वजनों से पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें की अब यह जांच का विषय है कि जब मंगलवार को मुर्गा और अंडा खाया गया तो शुक्रवार को फूड प्वाइजन मुर्गा खाने से कैसे हुआ। किस कारण से मौत हुई यह नहीं पता, लेकि पोस्टमार्टम के बाद ही सभी चीजें साफ होंगी कि मौत का कारण क्या था और इतने लोग एक साथ कैसे इसका शिकार हुए हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ विभाग की टीम मौके पहुची !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU