Breaking भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव की फॉलो गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत

Breaking

Breaking भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव की फॉलो गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत

Breaking

Breaking धमतरी। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की फॉलो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी और बाइक की टक्कर हुई है, जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई। इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल है।

Breaking  दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव कांकेर जिले के नथियानवागांव में दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि देने उनके गांव गए थे। जहां से वह रायपुर वापस लौट रहे थे।

Breaking  इस बीच जब उनका काफिला कुरूद के पास चर्रा गांव के करीब से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार पायलटिंग गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इस पायलेटिंग गाड़ी के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया था।

Breaking  उसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ, जिसकी वजह से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में जिस महिला की मौत हुई है, वह कुरुद की रहने वाली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU