Breaking Bhilai भारत का भविष्य है भिलाई : भूपेश बघेल

Breaking Bhilai

रमेश गुप्ता

Breaking Bhilai  मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

Breaking Bhilai भिलाई..भिलाई भारत का भविष्य है। यह पंडित नेहरू हमेशा कहते थे। आज उनके जन्मदिवस पर भिलाई ओलंपिक के समापन के अवसर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आये। यहां उन्होंने मुक्केबाजी और जूडो का प्रदर्शन भी देखा। मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

Breaking Bhilai अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह हम सबके लिए महत्वपूर्ण दिन है। हमने प्रदेश में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के आयोजन किया। 70 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने भी न केवल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया अपितु विजय भी हासिल की। लोग हमारे परंपरागत खेलों को भूलते जा रहे थे। मोबाइल के दौर में लोग खेल भूलते जा रहे थे। इससे नई स्फूर्ति का संचार हुआ।

Breaking Bhilai हमने तो केवल 14 खेलों का आयोजन किया। आपने तो 38 खेलों का आयोजन किया। मैं जिला प्रशासन की इसके लिए प्रशंसा करता हूँ।

Breaking Bhilai जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि यहां भव्य आयोजन हुआ। ऐसे आयोजन से पूरा शहर स्फूर्ति से भर जाता है।


Breaking Bhilai अपने संबोधन में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई शिक्षा और खेल के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आरंभ किया तो हमें भी प्रेरणा मिली और इस खेल का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि भिलाई का समाज इतना विविध है कि हमेशा देश में होने वाली गतिविधि यहां होती है। हम लोग अनेकता में एकता को जीते हैं।

Breaking Bhilai इस मौके पर अपने संबोधन में महापौर नीरज पाल ने कहा कि भिलाई ओलंपिक में लगभग साढ़े पांच हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। काफी उत्साह से उन्होंने भाग लिया। मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में शहर तेजी से तरक्की कर रहा है।

Breaking Bhilai इस मौके पर पंडित नेहरू की स्मृतियों से जुड़ा एल्बम भी लोकार्पित किया गया। साथ ही ढाई मिनट से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री भी जारी की गई। मुख्यमंत्री ने रिमोट से बटन दबाकर पंडित नेहरू की तस्वीर में पुष्प वर्षा की और उन्हें सादर नमन किया।

आभार प्रदर्शन भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने किया। इस अवसर पर संभागायुक्त महादेव कांवरे कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर भिलाई चरौदा महापौर निर्मल कोसरे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU