Breaking : राहुल गांधी के स्वागत के लिए झालावाड़ पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत सहित कई नेता

Breaking

Breaking राहुल गांधी के स्वागत के लिए झालावाड़ पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत सहित कई नेता

Breaking कोटा ! कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजस्थान पहंचने पर उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता झालावाड़ पहुंच गए हैं।

Breaking मुख्यमंत्री गहलोत सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता आज कोटा होते हुए झालावाड़ पहुंच गए जहां वे चंवली में झालावाड़ जिले से जुड़ी हुई मध्यप्रदेश की सीमा पर भारत जोड़ो यात्रा में श्री राहुल गांधी का स्वाग एवं अगवानी करेंगे।

Breaking मुख्यमंत्री  गहलोत और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल एवं पार्टी नेता जयराम रमेश विशेष विमान से जयपुर से कोटा पहुंचे जहां नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने उनकी अगवानी की और हवाई अड्डे पर अल्प समय के अपने प्रवास के दौरान  धारीवाल ने सभी नेताओं को  गांधी की राजस्थान में प्रवेश के बाद की यात्रा की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद श्री गहलोत, श्री सिंह,  वेणुगोपाल एवं  जयराम रमेश हेलीकॉप्टर से झालावाड़ पहुंच गए जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

Breaking पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कई अन्य मंत्री और वरिष्ठ नेता पहले ही झालावाड़ पहुंच चुके हैं। इनमें खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,परिवहन राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला,तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी,

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा,विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा,वंशावली संरक्षण संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष राम सिंह राव, राजस्थान सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष धीरज गुर्जर, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, राज्य क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी, राज्यसभा सदस्य नीरज डांगी आदि शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU