Breaking मीट फैक्टरी में अमाेनिया के रिसाव से 70 मजदूर बेहोश हुए

Breaking

Breaking छह गिरफ्तार

Breaking अलीगढ़ ! उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के रोरावर इलाके में स्थित एक मीट फैक्टरी में गुरुवार को अमोनिया गैस का रिसाव होने से वहां काम कर रहे लगभग 70 मजदूर बीमार हो गये। इनमें कुछ महिलायें भी शामिल हैं।

https://jandhara24.com/news/118134/ind-vs-sa-1st-t20-live-score-african-batsman-out-for-9-runs-in-front-of-arshdeep-chahars-stormy-bowling/
Breaking  पुलिस के अनुसार इस हादसे की वजह फैक्टरी की पाइपलाइन में दरार आने काे बताया गया है। अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस मामले में फैक्टरी के मालिक सहित 07 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 06 को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

Breaking  पुलिस के अनुसार रोरवर थाना क्षेत्र में ‘अल दुआ’ नाम की मीट फैक्टरी में यह हादसा हुआ। पाइपलाइन में दरार आने से गैस का रिसाव होने के बाद फैक्टरी में मीट की पैकेजिंग कर रहे मजदूर बेहाेश होकर गिरने लगे। पहले तो फैक्टरी प्रबंधन ने इस हादसे की जानकारी छुपाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति गंभीर होते देख पुलिस को सूचित कियाउ गया।

Breaking  अलीगढ़ की जिलाधिकारी इंदिरा विक्रम सिंह ने कहा कि बीमार हुए 59 मजदूरों को जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराना पड़ा है। इनकी हालत अब स्थिर बतायी गयी है। नैथानी ने बताया कि मौका मुआयना के दौरान फैक्टरी में यंत्रों का खराब रखरखाव और लचर प्रबंधन भी देखने को मिला।

UP CRIME News शिक्षक की पिटाई से टूटी छात्र के हाथ की हड्डी

Breaking उन्होंने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन काे हादसे के बारे में समय से सूचित नहीं किया गया। इन तथ्यों के आलोक में फैक्टरी प्रबंधन सहित सात लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में नामजद किये गये लोगों में फैक्टरी मालिक हाजी जहीर के अलावा अन्य अधिकारियों परवेज, अजय, अलीम, जावेद, शशिकांत ओर सरफराज शामिल हैं। इनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। नैथानी ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU